Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG, 1st Test: Day 1 Highlights: शान मसूद-अब्दुल्ला शफीक ने जड़ा शतक, पाकिस्तान का स्कोर 320+ पार

PAK vs ENG 1st Test Day 1 Highlights शान मसूद-अब्दुल्ला शफीक ने जड़ा शतक पाकिस्तान का स्कोर 320+ पार

Pakistan Team (Photo Source: X/Twitter)

PAK vs ENG, 1st Test: Day 1 Highlights: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले दिन के अंत तक मेजबान टीम ने पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 328 रन बना लिए हैं। सऊद शकील (35*) और नसीम शाह (0*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। आइए आपको पहले दिन के खेल का सारा हाइलाइट्स बताते हैं-

PAK vs ENG: चौथे ही ओवर में पाकिस्तान ने गंवाया पहला विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को पहला झटका चौथे ही ओवर में लगा। सईम अयूब 10 गेंदों में 4 रन बनाकर गस एटकिंसन के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। सईम अयूब फ्लिक करना चाहते थे लेकिन विकेटकीपर जैमी स्मिथ ने एक अच्छा कैच पकड़ा।

शान मसूद ने 43 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

पारी की शुरुआत में ही पहला विकेट गंवाने के बाद फिर शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक ने चार्ज संभाला। कप्तान शान मसूद ने शानदार खेल दिखाते हुए 43 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। वहीं फिर, शोएब बशीर द्वारा डाले गए 24वें ओवर में अब्दुल्ला शफीक ने 77 गेंदों में  फिफ्टी पूरी की, उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर स्टाइल से अर्धशतक पूरा किया।

PAK vs ENG: शान मसूद ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोका टेस्ट करियर का पांचवां शतक

पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने शानदार खेल दिखाते हुए 38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सिंगल लेकर 102 गेंदों में शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक है। बता दें, उन्होंने पूरे चार साल के लंबे इतंजार के बाद शतक लगाया है। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बनने के बाद उनके प्रदर्शन और कप्तानी की काफी आलोचना हो रही है, लेकिन आज उन्होंने सभी को तगड़ा जवाब दिया।

अब्दुल्ला शफीक ने छक्का लगाकर पूरा किया शतक

अब्दुल्ला शफीक ने 55वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जैक लीच के खिलाफ छक्का जड़ 165 गेंदों में शतक पूरा किया। अब्दुल्ला पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा खराब फॉर्म में चल रहे थे। टेस्ट क्रिकेट की पिछली 7 पारियों में उनके स्कोर- 3,0,37,2,0,0 और 4 थे।

अब्दुल्ला और शान मसूद के बीच हुई 253 रनों की साझेदारी

अब्दुल्ला शफीक 60वें ओवर में ओली पोप के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। उन्होंने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था लेकिन कवर-पॉइंट पर गस एटकिंसन ने एक साधारण सा कैच पकड़ लिया। अब्दुल्ला शफीक ने 184 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली।

शफीक और शान मसूद के बीच दूसरे विकेट के लिए 253 रनों की साझेदारी हुई। जैक लीच ने फिर शान मसूद को भी आउट कर इंग्लैंड को तीसरी बड़ी सफलता दिलाई। मसूद ने 177 गेंदों में 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 151 रनों की पारी खेली।

बाबर आजम 30 रन बनाकर हुए आउट

पाकिस्तान ने 263 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाया था, इसके बाद चौथे विकेट के लिए बाबर आजम और सऊद शकील के बीच 61 रनों की साझेदारी हुई। क्रिस वोक्स ने बाबर आजम को LBW आउट किया। बाबर ने 71 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 30 रनों की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...