Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: रेहान अहमद के खिलाफ बड़े ही आसानी से प्लम्ब आउट हुए मोहम्मद रिजवान, देखें वायरल वीडियो

Pakistan vs England, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। तो वहीं इस सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में खेला जा रहा है।

तो वहीं मेजबान पाकिस्तान ने खेल के पहले दिन इंग्लैंड को 267 रनों पर समेट दिया था। इसके बाद जब पाकिस्तान पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरती तो इंग्लैंड के युवा स्पिनर रेहान अहमद ने, पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को एक बेहतरीन गेंद पर आसानी से LBW प्लम्ब आउट कर दिया। रिजवान के आउट होने की वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

आज 25 अक्टूबर को खेल के दूसरे दिन रिजवान रेहान द्वारा फेंके गए पारी के 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्वीप शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद एकदम सीधी रही और गेंदबाज को एक आसान विकेट मिला।

देखें मोहम्मद रिजवान को किस तरह किया रेहान अहमद ने आउट

pic.twitter.com/UdUgeFEoD5

— ViratKingdom (@kingdom_virat1) October 25, 2024

पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 344 रन

इंग्लैंड को खेल के पहले दिन 267 रनों पर समेटने वाली पाकिस्तान ने पहली पारी में 344 रन बनाए, और इंग्लैंड पर 77 रनों की बढ़त बना ली। पाकिस्तान के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सऊद शकील ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 134 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इसके अलावा नौमान अली ने 45 और साजिद खान ने 48* रनों का योगदान दिया।

तो वहीं दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 9 ओवर बाद, तीन विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय जो रूट 5* और हैरी ब्रूक 3* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं इंग्लैंड की ओर से अभी तक जैक क्राॅली 2, बेन डकेट 12 और ओली पोप 1 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

दूसरी ओर, अभी तक पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। तीनों ही सफलता स्पिनरों ने अपने नाम की है। नौमान अली ने 2 और साजिद खान ने 1 विकेट हासिल किया है।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...