Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: रावलपिंडी में भी साजिद खान ने छोड़ी अपनी छाप, अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को सस्ते में भेजा वापस पवेलियन

PAK vs ENG रावलपिंडी में भी साजिद खान ने छोड़ी अपनी छाप अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को सस्ते में भेजा वापस पवेलियन

Joe Root (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से बेहतरीन स्पिनर साजिद खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को आउट किया। जो रूट तीसरे टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 5 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

बता दें कि, जो रूट का प्रदर्शन अभी तक इस टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों के ऊपर लगातार दबाव बनाया हुआ है। हालांकि इस समय खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में अनुभवी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए।

साजिद खान की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस टेस्ट सीरीज में घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को कई महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट में साजिद खान ने कुल 9 विकेट झटके थे और पाकिस्तान की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिलहाल इस समय खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में साजिद खान की गेंद को जो रूट बिल्कुल भी समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए।

यह रही वीडियो:

बता दें कि, इंग्लैंड ने इस मैच में शुरुआत काफी अच्छी की थी। बेन डकेट ने 52 रन बनाए जबकि Zak Crawley ने 29 रनों की पारी खेली। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों का विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा। जो रूट के अलावा ओली पोप ने सिर्फ तीन रन बनाए जबकि हैरी ब्रूक भी पांच रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

कप्तान बेन स्टोक्स भी बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 12 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें यहां से एक महत्वपूर्ण साझेदारी करनी होगी। इस समय तीन मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब देखना यह है कि इस अंतिम टेस्ट को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...