Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: मेजबान ने पहले दिन चार विकेट खोकर बनाए 328 रन, इंग्लिश गेंदबाजों की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे नासिर हुसैन

PAK vs ENG मेजबान ने पहले दिन चार विकेट खोकर बनाए 328 रन इंग्लिश गेंदबाजों की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे नासिर हुसैन

LONDON, ENGLAND – JULY 14: Sky Sports commentary team Ian Ward, David Lloyd, Stuart Broad and Nasser Hussain during the 2nd ODI Royal London One-Day match between England and India at Lord’s Cricket Ground on July 14, 2018 in London, England. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

पूर्व खिलाड़ी नासिर हुसैन ने मुल्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के खेल के पहले दिन इंग्लैंड टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। बता दें कि, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट की शुरुआत मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में हो चुकी है। खेल के पहले दिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के ऊपर दबाव बना दिया है।

खेल का पहला दिन खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 328 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान शान मसूद ने 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 151 रन बनाए जबकि अब्दुल्ला शफीक ने 102 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। मेजबान का पहला विकेट जल्द गिर गया था जिसके बाद दूसरे विकेट के लिए इन दोनों खिलाड़ियों ने 253 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की।

हालांकि इसके बावजूद नासिर हुसैन ने इंग्लैंड टीम की जमकर प्रशंसा की है। नासिर हुसैन ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद स्काई स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘328 रन पर चार विकेट का स्कोर देखकर सबको लग रहा होगा कि हम लोग इस मैच में पीछे हो चुके हैं। हालांकि ऐसा नहीं है। इंग्लैंड ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यही फर्क है अपने घर और बाहर खेलने में।

अगर इंग्लैंड में आपका यह स्कोर होता है तो आप कह सकते थे कि आपकी टीम खेल से दूर हो चुकी है लेकिन पाकिस्तान में हम लोग अभी भी मुकाबले में हैं और इसके लिए खिलाड़ियों को क्रेडिट देना चाहिए।’

हमें पोप और गेंदबाजों की आलोचना नहीं करनी चाहिए: नासिर हुसैन

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘हम लोग शरीर की भाषा, फिटनेस, गति और नई गेंद से वापसी के बारे में बात कर रहे थे और टीम के सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सबको यही लग रहा है कि पाकिस्तान टीम इस मैच में काफी आगे है लेकिन हमें ओली पोप और गेंदबाजों की आलोचना नहीं करनी चाहिए। उनको जो काम दिया गया था उन्होंने उसी के तहत प्रदर्शन किया।’

इंग्लैंड की ओर से अभी तक क्रिस वोक्स ने 1 विकेट झटका है जबकि Gus Atkinson ने 2 विकेट अपने नाम किए हैं। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तैयारियों को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना...

18 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: ‘उसमें हर फाॅर्मेट में खेलने वाले सारे गुण मौजूद हैं’ पूर्व CSK बल्लेबाज ने प्रियांश आर्या की जमकर तारीफ की...

MS Dhoni को लेकर पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘अब पुराने फिनिशर वाली उम्मीद करना मुश्किल’

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है कि...

SM Trends: 18 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 28 मार्च से आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है। पहला मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में...