Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: मुल्तान में शानदार शतक के बाद कामरान गुलाम ने ऑनर्स बोर्ड में खुद लिखा अपना नाम, वायरल हुई वीडियो

PAK vs ENG: मुल्तान में शानदार शतक के बाद कामरान गुलाम ने ऑनर्स बोर्ड में खुद लिखा अपना नाम, वायरल हुई वीडियो

Kamran Ghulam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तानी बल्लेबाज कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) का टेस्ट डेब्यू यादगार रहा है। बता दें कि कामरान ने मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में 118 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली है। मैच में उन्हें पूर्व कप्तान और बाबर आजम की जगह खिलाया गया, और उन्होंने इस मौके को भुनाते हुए शानदार पारी खेली।

इस शतकीय पारी के साथ वह पाकिस्तान की ओर से डेब्यू टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलने वाले कुल 13वें खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह आबिद अली के बाद दूसरे सबसे उम्रदराज पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने डेब्यू में शतकीय पारी खेली।

तो वहीं कामरान की इस शानदार पारी के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में क्रिकेटर स्टेडियम में मौजूद ओनर बोर्ड पर अपना नाम लिखता हुआ नजर आया।

इस वीडियो को शेयर करते हुए पीसीबी ने कैप्शन में लिखा- कामरान गुलाम के लिए एक यादगार दिन, जब उन्होंने डेब्यू मैच में 100 रन बनाकर मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम सम्मान बोर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

देखें पीसीबी द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

पाकिस्तान ने बनाए 350 से अधिक रन

दूसरी ओर, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस दूसरे टेस्ट मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक पहली पारी में 117 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय नौमान अली 29* और आमेर जमाल 37* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

तो वहीं अब तक सैम अयूब 77, कामरान गुलाम 118, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान 41 और आगा सलमान 31 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दूसरी ओर, इंग्लैंड की ओर से अभी तक जैक लीच ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा मैथ्यू पाॅट्स व ब्रायडन कर्स को 2-2 और शोएब बशीर को 1 सफलता मिली है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...

SM Trends: 20 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2026: RCB के लिए बुरी खबर! शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने...