Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन हैरी ब्रूक हिट-विकेट आउट होने से बाल-बाल बचे, देखें वायरल वीडियो

PAK vs ENG पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन हैरी ब्रूक हिट-विकेट आउट होने से बाल-बाल बचे देखें वायरल वीडियो

Pakistan vs England, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में आज 9 अक्टूबर को खेल के तीसरे दिन एक अजीब घटना देखने को मिली है, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि मैदान पर इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान बेन डकेट के आउट होने के बाद, हैरी ब्रूक जो रूट को मैदान पर बल्लेबाजी के लिए जाॅइन करते हैं। मैच में जब हैरी 75 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो वह आमेर जमाल द्वारा फेंकी गई गेंद को डिफेंस करने के लिए जाते हैं।

लेकिन इस दौरान गेंद डिफेंस करते हुए हेलमेट से लगकर स्टंप की ओर चली जाती है। गेंद स्टंप पर भी लग जाती है, जिसकी आवाज स्टंप माइक में सुनी गई, लेकिन बेल्स नहीं गिरी। मैदान पर घटी इस घटना को देखकर हर कोई हैरान रह गया। साथ ही इस घटना की वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें इस विचित्र घटना की वायरल वीडियो

तीसरे दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड पाकिस्तान से 64 रन पीछे

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो इंग्लैंड ने तीसरे दिन की समाप्ति पर, पाकिस्तान से पहली पारी (556) के जबाव में 3 विकेट के नुकसान पर 492 रन बना लिए हैं। वह अभी पाकिस्तान से 64 रनों से पीछे हैं। स्टंप के समय क्रीज पर इस समय जो रूट 176* और हैरी ब्रूक 141* रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं इंग्लैंड के लिए जैक क्राॅली 78 और बेन डकेट 84 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

हालांकि, कप्तान ओली पोप बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौटे। पाकिस्तान की ओर से अभी तक शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और आमेर जमाल को 1-1 विकेट मिला है।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...