Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं बाबर आजम, नई सेलेक्शन कमिटी ने लिया फैसला

Babar Azam (Photo Source: X)

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मुल्तान में पहले टेस्ट में इंग्लैंड से पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद, पूर्व कप्तान बाबर आजम को टीम से बाहर किया जा सकता है। बाबर पिछले कुछ महीनों से सभी प्रारूपों में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने पहले टेस्ट में बल्लेबाजों के लिए अनुकुल पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में केवल 30 और 5 रन बनाए, जिसके बाद उनके टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की हार के कुछ घंटों बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक नई चयन समिति का गठन किया, जिसने कथित तौर पर बाबर को दूसरे टेस्ट टीम से बाहर करने का फैसला किया है। बाबर आजम काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक तक नहीं जड़ पाए हैं। बाबर आजम ने वर्ल्ड कप 2023 के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद शान मसूद को कप्तान बनाया गया था।

बाबर आजम को दूसरे टेस्ट मैच से किया जा सकता है ड्रॉप

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो बाबर आजम को बाहर करने की सिफारिश नई चयन समिति ने की है, जिसकी पहली बैठक मुल्तान टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम को मिली करारी हार के कुछ घंटे बाद लाहौर में हुई थी। इसी बैठक के बाद इस तरह की रिपोर्ट भी सामने आई हैं कि शान मसूद को इस सीरीज के बाद टेस्ट कप्तानी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है या फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनको कप्तानी से हटा सकता है।

बाबर आजम की बात करें तो वे 17 पारियों से टेस्ट क्रिकेट में एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं। आखिरी बार उन्होंने दिसंबर 2022 में टेस्ट क्रिकेट में 50 या इससे ज्यादा रन की पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत भी लगातार गिरता जा रहा है। एक समय पर उनका टेस्ट औसत 50 से भी ज्यादा का था, लेकिन अब 43.92 का रह गया है। रैंकिंग में भी वे टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं।

वहीं, शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम अभी तक एक टेस्ट मैच भी नहीं जीत पाई है। वे अब तक 6 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं और हर मैच में टीम को हार मिली है।

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...