Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: दूसरे टेस्ट में 7 विकेट लेने के बाद इमोशनल हुए साजिद खान, आप भी देखें वीडियो

PAK vs ENG: दूसरे टेस्ट में 7 विकेट लेने के बाद इमोशनल हुए साजिद खान, आप भी देखें वीडियो

Sajid Khan (PIC SOURCE-X)

इस समय मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट के खेल का तीसरा दिन शुरू हो चुका है। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से बेहतरीन स्पिनर साजिद खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 7 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

साजिद खान ने दूसरे टेस्ट की इंग्लैंड की पहली पारी में बेन डकेट, जो रूट, ओली पॉप, हैरी ब्रूक, मैथ्यू पॉट्स, शोएब बशीर और Brydon Carse को आउट किया। बता दें कि, साजिद खान ने पहली पारी में कुल चार बल्लेबाजों को बोल्ड किया। वो चौथे पाकिस्तानी स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने चार या उससे ज्यादा खिलाड़ियों को एक पारी में बोल्ड किया है।

साजिद खान की घातक गेंदबाजी को देख तमाम पाकिस्तानी फैंस खुशी से झूम उठे। यही नहीं पांच विकेट हॉल लेने के बाद बेहतरीन स्पिनर भी इमोशनल हो गए। पाकिस्तान क्रिकेट ने एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि साजिद खान 5 विकेट हॉल लेने के बाद काफी इमोशनल नजर आए।

यह रही वीडियो:

मैच की बात की जाए तो मेजबान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 366 रन बनाए थे। टीम की ओर से कामरान गुलाम ने 118 रनों की पारी खेली जबकि मोहम्मद रिजवान ने 41 रनों का योगदान दिया। आमेर जमाल ने 37 रनों की पारी खेली जबकि सैम अयूब ने 77 रन बनाए। जवाब में साजिद खान की शानदार गेंदबाजी की वजह से इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 291 रन पर ऑलआउट हो गया।

साजिद खान के अलावा नोमान अली ने तीन विकेट झटके। पाकिस्तान की शुरुआत दूसरी पारी में इतनी अच्छी नहीं हुई है और उन्होंने 43 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए हैं। यह तीनों ही विकेट इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने झटके। हालांकि अभी भी उनके पास ऐसे कई खिलाड़ी है जो धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर सकते हैं। साजिद खान दूसरी पारी में भी जबरदस्त गेंदबाजी करने को देखेंगे और पाकिस्तान को जीत दिलाना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...