Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: टेस्ट सीरीज की पिच की तैयारी को लेकर हमारी योजना पूरी तरीके से साफ थी: अजहर महमूद

Azhar Mahmood. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों से हराया था। पहले टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे।

अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट इसी वेन्यू पर 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। बता दें कि, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में मुल्तान की पिच की जमकर आलोचना हुई थी। हाल ही में पाकिस्तान के सहायक कोच अजहर महमूद ने इस बात का खुलासा किया कि बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए वो पिच का इस्तेमाल अच्छी तरह से करना चाहते थे।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक अजहर महमूद ने कहा कि, ‘हम लोगों की यह योजना साफ थी कि किस तरीके की पिच हमें बांग्लादेश के लिए तैयार करनी है और इंग्लैंड के खिलाफ भी हमें कैसी पिच पर खेलना है। हमारी यही सोच थी कि बांग्लादेश के खिलाफ विकेट तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगा और इंग्लैंड के खिलाफ स्पिन पिच होगी। क्यूरेटर को हमने यह बताया था कि पहले टेस्ट मैच के खेल के दूसरे दिन के बाद गेंद स्पिन होनी चाहिए।

लेकिन पांचवें दिन भी पिच पर स्पिनर्स को मदद नहीं मिली। उम्मीद करता हूं कि 9वें दिन टर्न देखने को मिले। आपको 20 विकेट लेने होते हैं। हम लोग यही सोच रहे थे कि कैसे हम यह विकेट ले सकते हैं। हमने यही सोचा था कि इस पिच को बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया जाए और इंग्लैंड के खिलाफ 20 विकेट हम स्पिन की मदद से ही ले सकते हैं।’

जो खिलाड़ी भी यहां आ रहे हैं वो सभी अनुभवी है: अजहर महमूद

अजहर महमूद ने आगे कहा कि, ‘जो भी खिलाड़ी यहां आ रहे हैं सभी अनुभवी हैं। सभी पाकिस्तानी खिलाड़ी अनुभवी है और वो काफी समय से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें अपने घर की पिचों के बारे में पता है और मुझे नहीं लगता कि उनके ऊपर ज्यादा दबाव होगा।’

बाबर आजम के दूसरे टेस्ट में ड्रॉप होने को लेकर पाकिस्तान के सहायक कोच ने आगे कहा कि, ‘बाबर आजम तकनीक और काबिलियत में हमारे नंबर वन खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के पास काफी क्रिकेट है और यही वजह है कि चयन समिति ने बाबर आजम को आराम देने का फैसला किया है। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और जिंबाब्वे भी जाना है। हमें अपनी परिस्थिति का इस्तेमाल शानदार तरीके से करना चाहिए। हमने एक टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा इसीलिए की थी ताकि हम सब बदलाव कर सकें।

इसके बाद हम लोग व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। हमें पता है कि शाहीन और बाकी महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आराम देना चाहिए क्योंकि इसके बाद हमें लगातार 6 महीनों तक बिना रुके क्रिकेट खेलना है।’

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...