Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: कामरान गुलाम के शतक के फैन हुए बाबर आजम, सोशल मीडिया पर कहा ‘बहुत अच्छा…’

PAK vs ENG कामरान गुलाम के शतक के फैन हुए बाबर आजम सोशल मीडिया पर कहा बहुत अच्छा

Kamran Ghulam and Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच इस समय जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) ने बाबर आजम की जगह खेलते हुए, डेब्यू टेस्ट मैच में 118 रनों की शतकीय पारी खेली है।

कामरान की इस पारी को सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस ने खूब सराहा था, और कहा पाकिस्तान को बाबर का एक अच्छा रिप्लेसमेंट मिल गया है। साथ ही कामरान पाकिस्तान की ओर से टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले कुल 13वें क्रिकेटर बने थे।

दूसरी ओर, अब कामरान गुलाम की इस पारी के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम भी फैन हो गए हैं। कामरान के इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ डेब्यू मैच में शतक की, बाबर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बाबर ने कामरान के शतक लगाने की फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है। स्टोरी को लगाते हुए बाबर ने कैप्शन में लिखा- बहुत अच्छा खेला कामरान।

देखें बाबर आजम की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट 

PAK vs ENG: कामरान गुलाम के शतक के फैन हुए बाबर आजम, सोशल मीडिया पर कहा ‘बहुत अच्छा…’
Babar Azam

पाकिस्तान की पहली पारी 366 रनों पर सिमटी

दूसरी ओर, मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस दूसरे टेस्ट मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो पाकिस्तान ने पहली पारी में दूसरे दिन लंच के बाद दूसरे सेशन में 366 रनों के कुल स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए हैं। पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब 77, कामरान गुलाम 118, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान 41, आगा सलमान 31, आमेर जमाल 37 और नौमान अली ने 32 रनों की पारी खेली।

दूसरी ओर, इंग्लैंड की ओर से स्पिनर जैक लीच ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा ब्रायडन कर्स को 3, मैथ्यू पाॅट्स को 2 और शोएब बशीर को 1 सफलता मिली है। देखने लायक बात होगी कि इंग्लैंड अपनी पहली पारी में कितने रन बनाती है?

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...