Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: कप्तान का विनिंग शॉट, पाकिस्तान ने 3.1 ओवरों में ही इंग्लैंड को 9 विकेट से मात देकर सीरीज पर किया कब्जा 

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X)

PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मेजबान टीम को पहले टेस्ट में एक इनिंग और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद शान मसूद एंड कंपनी ने जबरदस्त वापसी की।

पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट 152 रनों से जीता और आज तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 9 विकेट से शिकस्त देकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया। टीम को 2021 के बाद से घर पर पहली सीरीज जीत मिली है और यह शान मसूद की कप्तानी में उनकी पहली जीत भी है। साथ ही नवंबर 2015 के बाद से यह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की पहली जीत है।

इंग्लैंड पहली पारी- 267/10 (68.2 ओवर)

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम को शुरुआत अच्छी मिली थी, जैक क्रॉली (29) और बेन डकेट (52) के बीच पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई थी। लेकिन फिर टीम ने 118 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए। ओली पोप (3), जो रूट (5), हैरी ब्रूक (5) और बेन स्टोक्स (12) सस्ते में पवेलियन लौटे।

जैमी स्मिथ ने 119 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 89 रन की पारी खेली। वहीं, गस एटकिंसन ने 71 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए साजिद खान ने 29.2 ओवरों में 128 रन देकर 6 विकेट लिए थे। नोमान अली ने तीन विकेट चटकाए और जाहिद महमूद के नाम एक विकेट शामिल रहा।

पाकिस्तान पहली पारी 344/10 (96.4 ओवर)

पाकिस्तान टीम ने पहली पारी में अच्छा खेल दिखाया। टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं थी, उन्होंने 99 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। अब्दुल्ला शफीक (14), सैम अयूब (19), शान मसूद (26) और कामरान गुलाम (3) सस्ते में आउट हो गए थे।

फिर टीम ने सऊद शकील (134), नोमान अली (45) और साजिद खान (48) की नाबाद पारी के बल पर टीम ने 344 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए रेहान अहमद ने 17.4 ओवरों में 66 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए थे। और शोएब बशीर ने तीन विकेट लिए थे।

इंग्लैंड दूसरी पारी- 112/10 (37.2 ओवर)

इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में पूरी तरह से फ्लॉप रही। टीम महज 37.2 ओवर ही खेल पाई और 112 रनों पर ऑलआउट हो गई। जो रूट ने टीम के लिए 52 गेंदों में सर्वाधिक 33 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए नोमान अली ने 18.2 ओवरों में 42 रन देकर 6 विकेट चटकाए। वहीं, साजिद खान ने 18 ओवरों में 69 रन देकर चार विकेट लिए।

पाकिस्तान को मिला मात्र 36 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान ने चार ओवरों के अंदर ही 36 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया। पारी की तीसरा ओवर काफी रोमांचक था। जैक लीच ने पहली ही गेंद पर सैम अयूब को LBW आउट किया था। इसके बाद पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने लगातार चार चौके लगाए। फिर चौथे ओवर की पहली गेंद पर शोएब बशीर के खिलाफ छक्का लगाकर कप्तान ने टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई। शान मसूद ने 6 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन की नाबाद पारी खेली।

A mighty 6️⃣ to seal a memorable series triumph 👌

Pakistan beat England in just over two days in the series decider 👏#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/8KIVaqVIXi

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 26, 2024

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...