Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: एक बार फिर मुल्तान में देखने को मिलेगी चौके और छक्कों की बारिश, दूसरे टेस्ट की पिच को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

Multan Cricket Stadium (Photo Source: Twitter)

15 अक्टूबर से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में हो रही है। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला इसी वेन्यू में खेला गया था जिसमें इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान के खिलाड़ी पहले टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे।

हालांकि अब दूसरे टेस्ट मैच को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। दूसरा टेस्ट मुकाबला भी उसी पिच पर खेला जाएगा जिसमें पहला मैच खेला गया था। पाकिस्तान ने अभी तक लगातार 6 टेस्ट में हार झेली है जबकि अपने घर में खेले गए पिछले 9 टेस्ट मैच में टीम ने एक में भी जीत दर्ज नहीं की है।

पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 800 से ज्यादा रन बनाए थे। पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली टीम बनी जिन्होंने पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद मैच को एक पारी से हारा।

पहला टेस्ट खत्म होने के बाद ग्राउंडस्टाफ ने पिच को भारी पानी दिया और दूसरे मैच की तैयारी में मदद करने के लिए दोनों छोर पर औद्योगिक आकर के फैंस को लगाया। पाकिस्तान के कोच जेसन गिलेस्पी और कप्तान शान मसूद ने आज यानी 13 अक्टूबर को पिच का निरीक्षण किया जिसके बाद पीसीबी के मुख्य क्यूरेटर टोनी हमिंग के साथ मुख्य कोच ने काफी बातचीत की।

दूसरे टेस्ट मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी पाकिस्तान टीम

पहला टेस्ट हारने के बाद तमाम लोगों ने पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना की है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई थी।

यही नहीं बल्लेबाजी पिच में पाकिस्तान टीम अपनी दूसरी पारी में महज 220 रन पर ऑलआउट हो गई। ऐसी भी रिपोर्ट सामने आ रही है कि पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को दूसरे टेस्ट की प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...