Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs CAN, 1st Innings Highlights: कनाडा के खिलाफ मैच जीतने के लिए पाकिस्तान को बनाने होंगे 107 रन

PAK vs CAN, 1st Innings Highlights: कनाडा के खिलाफ मैच जीतने के लिए पाकिस्तान को बनाने होंगे 107 रन

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: PAK vs CAN, Match-22: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 22वां मुकाबला आज (11 जून) न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और कनाडा के बीच रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जो सही साबित हुआ। कनाडा पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 106 रन ही बना पाई। एरोन जॉनसन ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी टीम के लिए खेली।

PAK vs CAN: पावरप्ले में कनाडा ने गंवाए दो विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए कनाडा को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा था। मोहम्मद आमिर ने नवनीत धालीवाल (4) को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई थी। वहीं फिर छठे ओवर की पहली गेंद पर परगट सिंह (2) शाहीन अफरीदी के खिलाफ विकेट गंवा बैठे थे। शाहीन ने एंड चेंज किया और शॉट ऑफ लेंथ गेंद डाली थी। गेंद बल्लेबाज परगट सिंह के दस्तानों से टकराकर सीधा स्लिप पर तैनात फखर जमान के हाथों पर चली गई थी। कनाडा ने पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 30 रन बनाए थे।

हारिस रऊफ ने मिडिल ऑर्डर पर कसा शिकंजा

निकोलस कर्टन से कनाडा की टीम को एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन आज वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। पारी के सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर मिस कम्यूनिकेशन के चलते रन आउट हो गए। जिसके बाद फिर 10वें ओवर में हारिस रऊफ ने पहले श्रेयस मोव्वा (2) और फिर रविंदरपाल सिंह को डक पर पवेलियन भेजा।

PAK vs CAN: एरोन जॉनसन ने खेली अर्धशतकीय पारी

कनाडा के ओपनर बल्लेबाज एरोन जॉनसन ने आज शानदार बल्लेबाजी की। एक छोर से विकटें गिरती रही, लेकिन उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों का अच्छे से सामना किया। जॉनसन ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। वह पारी के 14वें ओवर में नसीम शाह के खिलाफ आउट हुए।

कनाडा के कप्तान साद बीन जाफर ने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 21 रनों की पारी खेली। वहीं कलीम सना ने 13* और डिलन हेलिइगर ने 9* रनों की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर ने 4 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए। हारिस रऊफ के नाम भी दो विकेट और शाहीन अफरीदी, नसीम शाह के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...