Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN 2nd Test: खेल के दूसरे दिन Taskin Ahmed ने पहले ही ओवर में अब्दुल्ला शफीक की बिखेरी गिल्लियां, वायरल हुई वीडियो 

Pakistan vs Bangladesh, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में आज 31 अगस्त को खेल के दूसरे दिन के पहले ही ओवर में स्टार बांग्लादेशी गेंदबाज तस्कीन अहमद ने, पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज अबदुल्ला शफीक को बोल्ड आउट कर, पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

ओवर की पहली पांच गेंदों पर तस्कीन ने शफीक को बीट किया, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद उन्होंने इन स्विंग फेंकी। इस गेंद को शफीक सही तरह से नहीं जज कर पाए और वह गेंद को आउट स्विंग समझकर खेलने गए, पर गेंद बैट और पैड के बीच से निकलकर सीधे विकेट पर जा लगी और उनकी गिल्लियां बिखर गई। शफीक 6 गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हुए।

देखें किस तरह तस्कीन अहमद ने अबदुल्ला शफीक को किया आउट

*💥 WICKET:* 🎳 🎯 Pakistan 🇵🇰 0/1 (1 ov, lost the toss) v Bangladesh 🇧🇩
Abdullah Shafique b Taskin Ahmed 0 (6)
Taskin Ahmed 1-1-0-1 🅱️🔰#PAKVSBAN #cricketnews pic.twitter.com/Rd2jE8yxAU

— 🦋خاک زادہ🦋 (@ikview) August 31, 2024

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो बारिश की वजह से मैच का पहले दिन का खेल नहीं हो पाया था। मुकाबले में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने खबर लिखे जाने तक पहली पारी में 55 ओवर बाद पांच विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मोहम्मद रिजवान 18* और आगा सलमान बिना कोई रन बनाए मौजूद हैं।

पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब 58, कप्तान शान मसूद 57, बाबर आजम 31 और सऊद शकील 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। तो वहीं बांग्लादेश की ओर से अभी तक गेंदबाजी में तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज को 2-2 विकेट मिले हैं, तो शाकिब अल हसन को 1 विकेट मिला है।

साथ ही बता दें कि इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल की थी। अगर बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच को भी जीतने में सफल रहती है, तो उसके पास पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...