Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN, 1st Test: Day-3: तीसरे दिन के खेल के बाद मजबूत स्थिति में बांग्लादेश, पाकिस्तान से 132 रन है पीछे

PAK vs BAN, 1st Test: Day-3: तीसरे दिन के खेल के बाद मजबूत स्थिति में बांग्लादेश, पाकिस्तान से 132 रन है पीछे

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

PAK vs BAN, 1st Test: Day-3 Review: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन पाकिस्तान ने पहली पारी 448 रनों पर घोषित की थी। वहीं, बांग्लादेश ने दिन के अंत तक बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए थे। शादनाम इस्लाम (12) और जाकिर हसन (11) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे।

आज खेल के तीसरे दिन के अंत तक बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत स्थिति में रखा है। टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना लिए हैं। मुश्फिकुर रहीम (55) और लिटन दास (52) नाबाद क्रीज पर मौजूद है और टीम 132 रनों से पीछे चल रही है।

PAK vs BAN: तीसरे दिन की शुरुआत में ही जाकिर हसन ने गंवाया विकेट

बांग्लादेश ने तीसरे दिन की शुरुआत हाथ में 10 विकेट के साथ की थी। लेकिन फिर टीम ने पहले सेशन के अंदर ही दो बड़े विकेट गंवा दिए। नसीम शाह ने 17वें ओवर में जाकिर हसन (12) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। नसीम की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने हसन का एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। वहीं, फिर कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (16) 27वें ओवर में खुर्रम शहजाद के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

PAK vs BAN: शतक से चूके शादनाम इस्लाम

53 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाने के बाद फिर शादनाम इस्लाम और मोमिनुल हक के बीच तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। मोमिनुल हक ने 76 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। शादनाम इस्लाम मात्र 7 रन से अपने शतक से चूक गए। वह 183 गेंदों में 93 रन की पारी खेलकर मोहम्मद अली के खिलाफ आउट हुए।

पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। सईम अयूब के खिलाफ वह 15 रन पर विकेट गंवा बैठे और 218 के स्कोर पर बांग्लादेश को पांचवां झटका लगा।

लिटन दास और मुश्फिकुर रहीम के बीच तीसरे दिन के अंत तक छठे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हो चुकी है। खेल के चौथे दिन दोनों बल्लेबाजों की मंशा साझेदारी को और बड़ा बनाने की होगी।

तीसरे दिन के खेल के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...