Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN, 1st Test: Day-2: रिजवान-सऊद शकील ने जड़ा शतक, बांग्लादेश 421 रनों से है पीछे

PAK vs BAN 1st Test Day-2 रिजवान-सऊद शकील ने जड़ा शतक बांग्लादेश 421 रनों से है पीछे

PAK vs BAN (Photo Source: X/Twitter)

PAK vs BAN, 1st Test: Day-2 Review: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन मेजबान टीम ने चार विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। सऊद शकील (57) और मोहम्मद रिजवान (24) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे।

आज खेल के दूसरे दिन मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील की जोड़ी ने टीम को मजबूत पक्ष में रखा। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई शानदार साझेदारी के चलते टीम ने पहली पारी 448 रनों पर घोषित की।

PAK vs BAN: सऊद शकील और रिजवान के बीच हुई 240 रनों की साझेदारी

पाकिस्तान के उप-कप्तान सऊद शकील बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाते हुए नजर आ रहे हैं। खेल के पहले दिन उन्होंने अर्धशतक ठोका था और दूसरे दिन भी शानदार खेल जारी रख 195 गेंदों में शतक पूरा किया।

सऊद शकील ने 261 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 141 रनों की पारी खेली। उन्होंने मोहम्मद रिजवान के साथ पांचवें विकेट के लिए 240 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाकर टीम को 354 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। शकील पारी के 95वें ओवर में मेहदी हसन मिराज के खिलाफ आउट हुए थे।

मोहम्मद रिजवान ने खेली नाबाद पारी

मोहम्मद रिजवान ने पहली पारी में 239 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 171* रनों की पारी टीम के लिए खेली। यह टेस्ट फॉर्मेट में रिजवान का तीसरा शतक है। इनके अलावा, सलमान अली आगा ने 19 रन और शाहीन अफरीदी ने 29 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए पहली पारी में शोरिफुल इस्लाम और हसन महमुद ने सर्वाधिक 2-2 विकेट लिए। वहीं, मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

PAK vs BAN: दूसरे दिन के अंत तक बांग्लादेश ने बिना विकेट गंवाए बना लिए हैं 27 रन

बांग्लादेश ने दूसरे दिन के खेल के अंत तक पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं। शादनाम इस्लाम (12) और जाकिर हसन (11) नाबाद क्रीज पर मौजूद है। बांग्लादेश मेजबान टीम ने 421 रनों से पीछे चल रही है।

दूसरे दिन के खेल के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...