Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN: “यह मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी नहीं है…”, दूसरे टेस्ट में शतक जड़ने के बाद लिटन दास ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

PAK vs BAN यह मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी नहीं है दूसरे टेस्ट में शतक जड़ने के बाद लिटन दास ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Litton Das (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मेजबान टीम पहली पारी में 274 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। बांग्लादेशी टीम भी पहली पारी में पाकिस्तान के पेस अटैक के सामने बेबस नजर आ रही थी, टीम ने मात्र 26 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद फिर लिटन दास और मेहदी हसन मिराज की जोड़ी ने टीम को शानदार वापसी दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई।

मेहदी हसन मिराज ने 78 रन बनाए, वहीं लिटन दास ने 228 गेंदों में 138 रनों की कमाल पारी खेली। जिसके चलते ही बांग्लादेश पहली पारी में 262 रन बना पाई। लिटन दास अपनी शानदार पारी के चलते इस वक्त काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच बल्लेबाज ने अपनी पारी को लेकर बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि वह खुश है लेकिन यह उनकी बेस्ट पारी बिल्कुल भी नहीं है।

मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे मौका मिला और मैं खुश हूं- लिटन दास

बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में मीरपुर में खेली गई अपनी पारी को सर्वश्रेष्ठ बताया है। बता दें, उस मैच में भी बांग्लादेश ने 25 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। फिर मुश्फिकुर रहीम (175) और लिटन दास (141) ने शतक बनाकर टीम को वापसी दिलाई थी।

लिटन दास ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के बाद इंडिया टूडे पर बात करते हुए कहा,

वास्तव में नहीं (मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी) मैंने श्रीलंका के खिलाफ 141 रन बनाए, तब भी यही स्थिति थी। यह एक अच्छा स्कोर है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे मौका मिला और मैं खुश हूं।

लिटन से फिर खेल के तीसरे दिन के दौरान क्या प्लान था? इसे लेकर सवाल किया गया। उन्होंने बताया,

हमने बहुत लंबे समय तक प्लान नहीं बनाया था। जब मैंने शाकिब के साथ शुरुआत की, तो वह जल्दी आउट हो गया। जब मिराज आए, तो हमने केवल चर्चा की कि उनके मोमेंटम को कैसे तोड़ा जाए। इसका श्रेय मिराज को जाता है। गेंद लगने के बाद इंजर्ड हो गया था। मिराज ने अपने शॉट से पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...