Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN: पहले टेस्ट में खाता भी नहीं खोल पाए बाबर आजम, पूर्व खिलाड़ी ने किया अनुभवी बल्लेबाज को जमकर सपोर्ट

PAK vs BAN पहले टेस्ट में खाता भी नहीं खोल पाए बाबर आजम पूर्व खिलाड़ी ने किया अनुभवी बल्लेबाज को जमकर सपोर्ट

Babar Azam (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान की ओर से अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए थे। बाबर आजम का विकेट बांग्लादेश के शानदार तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम ने झटका था।

बता दें, बाबर आजम पहली बार अपने घर में 0 पर आउट हुए थे। अब इसी को लेकर पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने अपना पक्ष रखा है। बासित अली का मानना है कि बाबर आजम और विराट कोहली दुनिया के दो ऐसे बल्लेबाज है जो जब भी जल्दी आउट होते हैं तब लोग उनके बारे में बोलना शुरू कर देते हैं।

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘जब भी बाबर आजम आउट होते हैं तो दुनिया उनके बारे में बोलना शुरू कर देती है। ऐसे सिर्फ दो ही खिलाड़ी हैं विराट कोहली और बाबर आजम। जब यह दोनों खिलाड़ी शतक जड़ते हैं तब उनकी प्रशंसा की जाती है लेकिन जब यह खिलाड़ी आउट हो जाते हैं तो उनकी आलोचना भी की जाती है। श्रीलंका सीरीज में जब विराट कोहली तीनों मैच में आउट हुए थे तब हमने ऐसा देखा था।’

शान मसूद के विवादित आउट पर बासित अली ने अपना पक्ष रखा

पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने 16 रन के भीतर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। इस मैच में शान मसूद के आउट को लेकर काफी विवाद भी हुआ। दरअसल शोरीफुल इस्लाम की एक गेंद शान मसूद के पैड से लगकर विकेटकीपर लिटन दास के पास गई और उन्होंने गेंद को काफी अच्छी तरह से पकड़ा।

फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट दिया जिसके बाद बांग्लादेश टीम ने डीआरएस की मांग की। रीप्ले में देखा गया कि पैड और बल्ला काफी नजदीक थे और जब गेंद शान मसूद के बल्ले के पास से गई तो अल्ट्राएज में Spike देखी गई। तीसरे अंपायर ने इस फैसले को बदला और पाकिस्तान टीम के कप्तान को आउट करार दिया गया।

इसको लेकर बासित अली ने कहा कि, ‘शान मसूद नॉटआउट थे। मुझे नहीं मतलब कि लोग क्या कह रहे हैं लेकिन गेंद बल्ले से मिस हुई थी। यह पैड से लगी थी। शान मसूद से एक गलती हुई कि वो पीछे मुड़कर देख रहे थे जब गेंद मिस हुई और यही वजह है कि तीसरे अंपायर को भी आउट देने का मौका मिल गया।’

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए पैट कमिंस क्या खेलेंगे IPL 2026, जानें अनुभवी गेंदबाज ने क्या कहा?

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस 26 मार्च, 2026 से शुरू होने वाले आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में अपनी भूमिका को लेकर आशावादी...

T20 WC 2026: भारत के साथ मैच ‘बॉयकॉट’ पर पाकिस्तान को अन्य बोर्डों से नहीं मिला समर्थन

IND vs PAK: T20 WC 2026 (image via X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद है, ऐसे में पाकिस्तान के हालिया कदम ने पहले...

पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन ‘लीगल’ – अंपायर अनिल चौधरी का बयान

Anil Chaudhary confirms Usman Tariq’s bowling action as ‘legal’ (image via X) पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन को लेकर हो रहे...

T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने चुने अपने चार सेमीफाइनलिस्ट

former England skipper picks his four semifinalists for global event (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप का बुखार धीरे-धीरे चढ़ रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वार्म-अप...