Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN: कैच छोड़ना बाबर आजम को पड़ गया भारी, कप्तान शान मसूद हुए आगबबूला, आप भी देखें वीडियो

Pakistan Team (Pic Source-X)

इस समय रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के खेल के चौथे दिन पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम का एक कैच छोड़ दिया जिसके बाद कप्तान शान मसूद को काफी गुस्से में देखा गया।

बता दें, मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 341 गेंदों में 22 चौके और 1 छक्के की मदद से 191 रनों की बेहतरीन पारी खेली। भले ही मुशफिकुर रहीम को इस मैच में एक जीवनदान मिला हो लेकिन उन्होंने पूरी पारी में पाकिस्तान के गेंदबाजों के ऊपर लगातार दबाव डाला।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद ड्रेसिंग रूम में मुख्य कोच जेसन गेलेस्पी से बात कर रहे हैं। वो काफी नाराज नजर आ रहे थे।

यह रही वीडियो:

Big fight between pct players,
Pakistani captain Shan masood angry on Babar azam drop catch and his performance😭😭😭 pic.twitter.com/BVhTtfzSW6

— AB de villiers (parody) (@virashtra18) August 24, 2024

पहले टेस्ट मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी को 6 विकेट पर 448 रन पर घोषित कर दिया था। बाबर आजम बल्लेबाजी में भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए थे। हालांकि मोहम्मद रिजवान के 171* रन और सऊद शकील की 141 रनों की पारी की वजह से पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाया।

हालांकि बांग्लादेश ने भी जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 565 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम के अलावा मेहदी हसन मीराज ने 77 रनों की पारी खेली जबकि शदमन इस्लाम ने 93 रन बनाए। मोमिनुल हक ने 50 रनों का योगदान दिया जबकि लिटन दास ने 56 रनों की पारी खेली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 23 रन बना लिए हैं। वो अभी भी 94 रन पीछे हैं। दोनों ही टीमों के लिए पांचवें दिन का खेल काफी महत्वपूर्ण होगा।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...