Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN: आखिर रिजवान को पहले टेस्ट के बीच हुआ क्या? बाबर आजम की ओर फेंका अपना बल्ला, आप भी देखें वीडियो

PAK vs BAN: आखिर रिजवान को पहले टेस्ट के बीच हुआ क्या? बाबर आजम की ओर फेंका अपना बल्ला, आप भी देखें वीडियो

Muhammad Rizwan and Babar Azam (Pic Source-X)

पाकिस्तान टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच खेल रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने एक समय अपने तीन विकेट 16 रन पर ही खो दिए थे। हालांकि इसके बाद अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 240 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

जहां एक तरफ शकील ने 261 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 141 रनों की बेहतरीन पारी खेली वहीं मोहम्मद रिजवान ने 239 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 171* रन बनाए। मोहम्मद रिजवान की इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। हालांकि जैसे ही मोहम्मद रिजवान वापस पवेलियन लौटे उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास खड़े बाबर आजम की ओर अपना बल्ला फेंका। यह दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान की ओर से व्हाइट बॉल क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। मोहम्मद रिजवान का बल्ला पकड़ने के बाद दोनों को हंसते हुए देखा गया। बाबर आजम की बात की जाए तो पहले टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

यह रही वीडियो:

मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी को 6 विकेट पर 448 रन पर घोषित कर दिया। टीम की ओर से सैम अयूब ने 56 रनों का योगदान दिया जबकि शाहीन अफ़रीदी ने 29* रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने भी अभी तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 316 रन बना लिए हैं और वो अभी भी 132 रनों से पीछे है।

खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। पाकिस्तान को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें बांग्लादेश को उनकी पहली पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा।

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...