Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN: तीन पाकिस्तानी खिलाड़ी मिलकर भी नहीं पकड़ पाए Shadman Islam का स्लिप में कैच, वायरल हुई वीडियो 

Pakistan vs Bangladesh, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN) के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 30 अगस्त से दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी में खेला जा रहा है। तो वहीं आज 1 सितंबर, रविवार को मुकाबले का तीसरे दिन का खेल जारी है।

तो वहीं मैच में आज बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान एक अजीब घटना देखने को मिली है। बता दें कि बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम (Shadman Islam) का एक आसान कैच, स्लिप में खड़े तीन पाकिस्तानी खिलाड़ी मिलकर भी नहीं पकड़ पाए हैं।

तो वहीं जैसे ही इन खिलाड़ियों ने इस आसान कैच को छोड़ा, तो इस घटना की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस इस वीडियो पर तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस ड्राॅप कैच का शादमान इस्लाम कुछ खास फायदा नहीं उठा पाए और 10 रन बनाकर खुर्रम शहजाद के खिलाफ बोल्ड आउट हो गए।

देखें पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किस तरह छोड़ा स्लिप में कैच

pic.twitter.com/B9aiUDff83

— Crickistan Media (@Crickistanmedia) August 31, 2024

बांग्लादेश ने पाकिस्तानी की पहली पारी 274 रनों पर समेटी

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो बांग्लादेश ने पाकिस्तान की पहली पारी 274 रनों पर समेट दी है। पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में सैम अयूब 58 और कप्तान शान मसूद ही 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका।

तो वहीं पाकिस्तान के 274 रनों के जबाव में बांग्लादेश ने पहली पारी में खबर लिखे जाने तक, 55 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय लिटन दास 84* और हसन महमूद मौजूद हैं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि पाकिस्तान बांग्लादेश की पहली पारी में कितनी जल्दी ऑलआउट कर पाती है? हालांकि, इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: SRH vs CSK मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, SRH vs CSK: top 3 players to watch out (image via X) आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले के लिए, हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम शनिवार,...

IPL 2026, मैच 25: गुजरात बनाम कोलकाता मैच में देखने को मिले ये खास रिकार्ड्स, देखें स्टैट्स रिव्यु

IPL 2026, GT vs KKR: Stats Review (image via X) 2026 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और हार का सामना करना पड़ा, जब शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद...

IPL 2026: SRH टीम में बड़ा बदलाव, डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी की हुई एंट्री!

Gerald Coetzee (image via getty) सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 सीजन के बाकी मैचों के लिए डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है। पेन, जो...

18 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से हराया शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रन बनाकर...