Skip to main content

ताजा खबर

OTD in 2018: आज ही के दिन विदर्भ ने दिल्ली को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के खिताब पर किया था कब्जा

OTD in 2018: आज ही के दिन विदर्भ ने दिल्ली को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के खिताब पर किया था कब्जा

Vidarbha Team (Photo Source: X)

1 जनवरी, 2018 को विदर्भ की टीम ने इंदौर में दिल्ली को हराकर इतिहास रचा था। टीम ने फैज फजल की कप्तानी में पहली बार रणजी ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया था। रजनीश गुरबानी ने फाइनल मैच में 8 विकेट चटकाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। आइए आपको फाइनल मैच से जुड़ी सारी हाइलाइट्स बताते हैं-

पहली पारी में 295 पर सिमटी थी दिल्ली की टीम

विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली की टीम में गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, और नीतीश राणा जैसे धुरंधर बल्लेबाज थे। हालांकि, विदर्भ की टीम ने शानदार गेंदबाजी कर पहली पारी में दिल्ली को 295 रनों पर रोक दिया। रजनीश गुरबानी ने हैट्रिक ली और अपने स्पैल में 59 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। ध्रुव शोरी ने दिल्ली के लिए 294 गेंदो में 145 रन की सर्वाधिक पारी खेली थी।

विदर्भ ने पहली पारी में बनाए थे 547 रन

पहली पारी में विदर्भ के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। टीम ने बोर्ड पर 547 रन ठोके और 252 रनों की लीड ली। फैज फजल (67), वसीम जाफर (78), आदित्य सरवते (79), सिद्देश निरल (74) ने शानदार पारियां खेली थी। वहीं, अक्षय वाडकर ने 262 गेंदों में 133 रन की शतकीय पारी खेली थी।

विदर्भ को जीत के लिए मिला था 29 रनों का लक्ष्य

दूसरी पारी में दिल्ली के लिए ध्रुव शोरी ने 142 गेंदों में 62 रन और नीतीश राणा ने 113 गेंदो में 64 रन की बहुमूल्य पारी खेली। टीम 280 के स्कोर पर सिमट गई और विदर्भ को जीत के लिए सिर्फ 29 रनों का लक्ष्य मिला था। विदर्भ ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।

बता दें, विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी 2019 में टाइटल रिटेन किया और ऐसा कारनामा करने वाली केवल छठी टीम बनी थी।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...