Skip to main content

ताजा खबर

OTD in 2007: आज के ही दिन भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ फेमस ‘बॉल-आउट’ जीत हासिल की थी

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में आज के ही दिन भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक ‘बाॅल-आउट’ जीत हासिल की थी। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन का ग्रुप स्टेज मैच 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेला गया था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में राॅबिन उथप्पा के 50 रनों के दम पर 141/9 रन बनाए थे। साथ ही भारत की ओर से धोनी और इरफान ने भी अहम योगदान दिया, जिसकी वजह से भारत इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही। तो वहीं पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद आसिफ ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।

इसके बाद भारत से मिले 142 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान भी 20 ओवर में सिर्फ 141 रन ही बना पाई और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। पाक टीम के लिए मिस्बाह उल हक ने 53 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन श्रीसंत ने मिस्बाह को 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया था, जिससे मैच बराबरी पर खत्म हुआ। तो वहीं इसके बाद मैच का फैसला करने के लिए ‘बाॅल-आउट’ का फैसला किया, जिसमें भारत ने बाजी मारी।

✅ @virendersehwag
❌ @YasArafat12
✅ @harbhajan_singh
❌ @mdk_gul
✅ @robbieuthappa
❌ @SAfridiOfficial#OnThisDay in 2007 India v Pakistan at #WT20 finished in a tie… and India won the bowl-out! pic.twitter.com/sN2dZMyLN2

— ICC (@ICC) September 14, 2018

भारत ने जीता ऐतिहासिक बाॅल-आउट

गौरतलब है कि उस समय टी20 मैच टाई होने पर, बॉल-आउट उस समय इस्तेमाल की जाने वाली एक टाई-ब्रेकिंग नियम था, जो फिलहाल चलन में नहीं है। इसकी जगह सुपर ओवर ने ले ली है। बाॅल आउट के बारे में आपको बताएं, तो बिना किसी बल्लेबाज के खाली विकेट पर, जो टीम स्टंप पर सबसे अधिक हिट करती थी वह जीत जाती थी।

तो वहीं धोनी ने अपने चतुर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए बाॅल आउट में स्पिन गेंदबाजों को चुना। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और राॅबिन उथप्पा ने गेंद को सीधे स्टंप किया।

तो वहीं पाकिस्तान की ओर से यासिर अराफत, शाहिद अफरीदी और उमर गुल गेंद स्टंप को हिट करने में असफल साबित हुए, जिससे भारत ने मैच को बाॅल आउट में 3-0 से जीत लिया था। मैच के बाद धोनी के इस फैसले की काफी जमकर सराहना हुई थी।

আরো ताजा खबर

फाइनल से पहले श्रीकांत की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘ये भारतीय गेंदबाज जरूर लेगा दो विकेट’

Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मैच से...

T20 World Cup 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी 

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुनिया के...

T20 World Cup 2026 IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के जारी सीजन के फाइनल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

Narendra Modi Stadium (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक काफी शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी...