Skip to main content

ताजा खबर

OTD in 2003: आज के दिन वर्ल्ड कप में पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर चमिंडा वास ने मचाया था गदर, पढ़ें उस मैच की कहानी 

Chaminda Vaas. (Photo by Santosh Harhare/Hindustan Times via Getty Images)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास (Chaminda Vaas) ने आज के ही दिन साल 2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक हैट्रिक लेकर गदर मचाया था। वास ने यह कारनामा बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था, जिसकी वीडियो आज 14 फरवरी को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो साउथ अफ्रीका के Pietermaritzburg सिटी ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। तो वहीं, मुकाबले में लंकाई टीम की ओर से नई गेंद से चमिंडा वास ने शुरुआत की, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि वास बांग्लादेशी पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट हासिल कर इतिहास रच देंगे।

मुकाबले में वास ने पहले ओवर की पहली गेंद बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज हनन सरकार को इनस्विंगर डाली, जिसपर वह बोल्ड हो गए। इसके बाद वास ने दूसरी गेंद भी इनस्विंगर डाली, जिसे खेलते हुए नंबर तीन पर आए मोहम्मद अशरफुल सीधे वास को कैच थमा बैठे। इसके बाद हैट्रिक गेंद का सामना कर रहे Ehsanul Hoque कवर ड्राइव खेलते हुए वह दूसरे स्लिप पर खड़े महेला जयवर्धने के खिलाफ कैच आउट हो गए।

देखें चमिंडा वास की यह ऐतिहासिक हैट्रिक

#OnThisDay, in the 2003 CWC, @chaminda_vaas became the 1st bowler to take a hat-trick with the 1st 3 balls of a match (🎥:⬇️)

It was the group game vs 🇧🇩, in Pietermaritzburg

He added a 4th in the same over, en route to figures of 6-25

🇱🇰 won by 10 wktspic.twitter.com/1aS9cPbS1E

— North Stand Gang – Wankhede (@NorthStandGang) February 14, 2025

श्रीलंका ने 10 विकेट से मैच को किया था अपने नाम

दूसरी ओर, इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो चमिंडा वास के 25/6 के बेहतरीन गेंदबाजी स्पैल के चलते बांग्लादेश 31.1 ओवर में मात्र 124 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए सिर्फ आलोक कपाली ही 32 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए।

इसके बाद श्रीलंका ने बांग्लादेश से मिले 125 रनों के टारगेट को 21.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया। लंकाई टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मार्वन अटापट्टू ने 69* और सनथ जयसूर्या ने 55* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

আরো ताजा खबर

IRE vs IND, 2nd T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे का हुआ डेब्यू; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IRE vs IND, 2nd T20I: India opted to bowl first (image via SonyLiv) रविवार, 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे दूसरे टी20आई मैच...

“वह थक जाएगा…” – माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी के खेल में पकड़ी बड़ी कमजोरी

Michael Vaughan Identifies Fielding as the One Weakness in Teen Phenom Vaibhav Sooryavanshi’s Game (image via X) भारत 1 जुलाई, 2026 से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज...

‘रोहित खुद तय करें अपना भविष्य, उन्हें सब पता है’ – हिटमैन के ODI फ्यूचर को लेकर बोले पूर्व दिग्गज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम सभी फॉर्मेट में एक अहम बदलाव के दौर से गुज़र रही है, ऐसे में अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा पर सबकी...

28 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘भारत आकर विराट कोहली से मिलना चाहता हूं’ नोवाक जोकोविच ने विंबलडन शुरू होने से पहले बताई दिल की बात टेनिस के...