Skip to main content

ताजा खबर

On this Day: आज के ही दिन 17 साल पहले संगाकारा और जयवर्धने ने रचा था इतिहास, की थी टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी  

On this Day: आज के ही दिन 17 साल पहले संगाकारा और जयवर्धने ने रचा था इतिहास, की थी टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी  

Kumar Sangakkara and Mahela Jayawardene (Image Credit- Twitter X)

Biggest Partnership in Test Cricket: श्रीलंका क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 29 जुलाई का दिन काफी मायने रखता है। बता दें कि आज के ही दिन 17 साल पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने (Kumar Sangakkara and Mahela Jayawardene) ने इतिहास रचा था।

बता दें कि साल 2006 में आज के ही दिन कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी की थी। इस पार्टनरशिप में जयवर्धने ने 374 और संगाकारा ने 287 रन बनाए थे।

दोनों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए, पहले टेस्ट मैच में तीसरे विकेट के लिए 624 रनों का साझेदारी की थी, जो एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड है। दोनों खिलाड़ियों की टेस्ट क्रिकेट में की गई इस साझेदारी को अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। गौरतलब है कि इस मैच में संगाकारा और जयवर्धने ने कुल 157 ओवर टेस्ट मैच में बल्लेबाजी की थी, जो अपने आप में ही एक रिकाॅर्ड है।

श्रीलंका ने पारी और 153 रनों से जीता था मैच

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 169 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए थे। तो वहीं इसके बाद श्रीलंका ने पहली पारी में 185.1 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 756 रन बनाए थे।

तो वहीं इसके बाद दिग्गज खिलाड़ियों के होने के बावजूद साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की दूसरी पारी 157.2 ओवर बाद 434 रनों पर सिमट गई थी, और उसे मुकाबले में पारी और 153 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को उनकी शानदार 374 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड भी दिया गया, जो उनका टेस्ट क्रिकेट में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी था।

আরো ताजा खबर

BAN vs PAK 2026: वनडे टीम से बाबर आजम को किया गया बाहर! शाहीन शाह अफरीदी करेंगे कप्तानी

BAN vs PAK 2026 (image via getty) पाकिस्तान के क्रिकेट सिलेक्टर्स ने बांग्लादेश के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए बाबर आजम को वनडे टीम से बाहर...

SA vs NZ, 1st Semifinal: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

SA vs NZ, 1st semifinal (image via JioHotstar) साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में, सेंटनर ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने...

MS Dhoni का कट गया चालान, तेज गति से चला रहे थे वाहन

MS Dhoni (Image Credit- Gemini) नियम सभी के लिए एक जैसे होते हैं और इससे पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी भी अछूते नहीं रहे हैं। बता...

4 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SA vs NZ, 1st Semifinal: T20I फॉर्मेट में रहा है अफ्रीकी टीम का दबदबा, क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकडें? हेड...