
Dhruv Jurel (Image Credit- Instagram)
Dhruv Jurel को टेस्ट प्रारूप में अचानक चुना गया था, ऐसे में इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया की जर्सी में खुद को साबित भी कर दिखाया। जहां विकेट के आगे और विकेट के पीछे जुरेल का दम देखने को मिला, इस बीच BGT को लेकर अब इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर Dhruv Jurel को नहीं मिले ज्यादा मौके
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लगातार हर मैच खेले थे, ऐसे में Dhruv Jurel को ज्यादा मौके नहीं मिल पाए। जुरेल ने 5 मैचों की सीरीज में से सिर्फ 1 ही मैच खेला है, जिसके बाद दोनों पारी मिलाकर वो सिर्फ 12 रन ही बनाए पाए। ऐसे में वो बाकी के 4 मैचों के दौरान बैंच पर ही बैठे हुए नजर आए और पंत पर ही ज्यादा भरोसा जताया गया।
Dhruv Jurel ने इन दो महीनों में काफी कुछ सीखा है
*बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर Dhruv Jurel ने खास पोस्ट शेयर किया है।
*जहां इस पोस्ट में शामिल है जुरेल की ऑस्ट्रेलिया दौरे से कुछ तस्वीरें।
*कैप्शन लिखा-ग्रोथ के दो महीने रहे और उतार-चढ़ाव भी काफी सारे रहे।
*सबक सीखे गए और प्रगति हुई, सीखने के लिए हमेशा बहुत कुछ होता है-जुरेल।
ये पोस्ट शेयर किया है Dhruv Jurel ने हाल ही में
View this post on Instagram
A post shared by J U R E L (@dhruvjurel)
लगातार कुछ ना कुछ शेयर कर रहा था ये बल्लेबाज
View this post on Instagram
A post shared by J U R E L (@dhruvjurel)
कब किया था टीम इंडिया के लिए डेब्यू?
ध्रुव जुरेल के लिए साल 2024 काफी ज्यादा खास रहा था, इस दौरान जुरेल ने पहले टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था और फिर उनका टी20 इंटरनेशल डेब्यू हुआ था। ऐसे में जुरेल अभी तक टीम इंडिया से कुल 4 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, साथ ही उन्होंने 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वहीं ध्रुव काफी निडर होकर बल्लेबाजी करते हैं, ऐसे में आगे भी उनको टीम इंडिया से मौके मिलते रहेंगे। वैसे ध्रुव का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है जो टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं, उस वर्ल्ड कप में उनके साथ यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई भी थे।
38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?
5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

