Skip to main content

ताजा खबर

OMG! नाम बड़े और दर्शन छोटे, मुंबई टेस्ट मैच में Team India के बल्लेबाजों की खुल गई पोल

(Photo Source: X)

टेस्ट क्रिकेट में Team India के बल्लेबाज फैन्स को लगातार निराश कर रहे हैं, जहां कीवी टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में फ्लॉप प्रदर्शन रहा है। जिसके बाद पूरी टीम को ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा Troll किया जा रहा है, इस दौरान फैन्स सबसे ज्यादा गुस्सा विराट और रोहित से हैं।

Team India को कितना टारगेट मिला?

मुंबई टेस्ट मैच में Team India ने लगातार अपनी पकड़ बनाई रखी है, ऐसे में तीसरे दिन ये टेस्ट खत्म होने की कगार पर आ गया है। वहीं भारतीय टीम को ये टेस्ट मैच जीतने के लिए 147 रनों का टारगेट मिला है, लेकिन एक बार फिर से रोहित की सेना बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप साबित हो रही है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड टीम ने पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है, ऐसे में टीम इंडिया भारत में 12 साल बाद टेस्ट सीरीज हारी है। दूसरी ओर हर हार के साथ टीम इंडिया का WTC फाइनल में जाने का सपना टूट रहा है।

Team India के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए हैं

*147 रनों के टारगेट का पीछे करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने किया फिर निराश।
*जहां मुबंई टेस्ट मैच के तीसरे दिन आधी भारतीय टीम आउट होकर लौटी पवेलियन।
*यशस्वी जायसवाल 5 रन, तो कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर हुए आउट।
*दूसरी ओर शुभमन गिल, विराट कोहली और सरफराज खान ने बनाया 1-1 रन।

गिल के विकेट का वीडियो हो रहा है वायरल

Gill castled 💥

Watch Day 3 LIVE on #JioCinema #Sports18 & ColorsCineplex👈#INDvNZ #IDFCFirstBankTestTrophy #JioCinemaSports pic.twitter.com/HTdvnvcrdq

— JioCinema (@JioCinema) November 3, 2024

जडेजा ने एक बार फिर से खोला पंजा

एक तरफ टीम इंडिया के बल्लेबाज लगातार निराश कर रहे हैं, जो दूसरी ओर मुंबई टेस्ट मैच में जडेजा ने शानदार गेंदबाजी कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। जहां जडेजा ने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे, तो दूसरी पारी में भी उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। ऐसे में फैन्स इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से काफी ज्यादा खुश हैं, लेकिन बल्लेबाजों के खिलाफ फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है। इस टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को अगली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है और इस सीरीज में कुल 5 टेस्ट मैच होंगे।

सर जडेजा के लिए Team India के सोशल मीडिया पर खास पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...