Skip to main content

ताजा खबर

Oldest players: T20 World Cup 2024 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट देखिए, रोहित शर्मा इस नंबर पर

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची: टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू हो चुका है और जोरदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आइए जानें इस साल विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन हैं।

टीम साउदी 

Tim Southee (Image Source: ICC Twitter)

न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम में अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी को मौका दिया है, जिनकी उम्र 35 साल 140 दिन है।

इमाद वसीम

Imad Wasim. (Image Source: Getty Images)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पाकिस्तान के इमाद वसीम को इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। उनकी उम्र 35 साल 158 दिन है।

मैथ्यू वेड

Matthew Wade (Image Source: Getty Images)

दो बार के टी20 चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू वेड टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 36 साल और 127 दिन है।

मोईन अली

Moeen Ali (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली भी टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं, जिनकी उम्र 36 साल और 317 दिन है।

एंजेलो मैथ्यूज

Sri Lanka captain Angelo Mathews. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

क्रिकेट इतिहास में टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी श्रीलंकाई दिग्गज एंजेलो मैथ्यूज भी सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची में हैं, जिनकी उम्र 36 साल और 342 दिन है।

रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी सीनियर खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं। रोहित 37 साल और 34 दिन के हैं और इस  टी20 वर्ल्ड कप में चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

महमूदुल्लाह

Mahmadullah (Pic Source-Twitter)

बांग्लादेश टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी महमूदुल्लाह को इस संस्करण में मौका दिया गया है। महमूदुल्लाह की उम्र 38 साल 100 दिन है।

मोहम्मद नबी

Mohammad Nabi. (Photo Source: Twitter)

अफगानिस्तान टीम के सबसे अनुभवी और ऑलराउंडर मोहम्मद नबी सीनियर खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। जिनकी उम्र 39 साल 121 दिन है।

फ्रैंक एनसुबुगा

Frank Nsubuga (Pic Source X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी की उम्र 43 साल है 254 दिन है, जो युगांडा के खिलाड़ी हैं जिनका नाम फ्रैंक एनसुबुगा है।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने चुने अपने चार सेमीफाइनलिस्ट

former England skipper picks his four semifinalists for global event (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप का बुखार धीरे-धीरे चढ़ रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वार्म-अप...

3 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका...

‘खेलने की भूख बरक़रार है’ – जोस बटलर का इंग्लैंड करियर खत्म करने का कोई प्लान नहीं

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर का कहना है कि वह रिटायरमेंट के बारे में सोचने से बहुत दूर हैं, भले...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...