Skip to main content

ताजा खबर

ODI World Cup 2023 में अफगानिस्तान के Mentor के रूप में अजय जडेजा ने नहीं लिया था एक भी पैसा

Ajay Jadeja (Photo Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम शानदार खेल दिखा रही है। ग्रुप-सी पॉइंट्स टेबल में तीन मैचों में तीन जीत, 6 अंकों के साथ पहले पायदान पर जगह बनाकर टीम सुपर-8 में पहुंच गई है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में अफगानी टीम इस वक्त अपना झंडा गाड़ते हुए नजर आ रही है।

पिछले साल भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी टीम का प्रदर्शन शानदार था। टीम ने 9 में से 4 मैचों में जीत के साथ टूर्नामेंट को छठे स्थान पर खत्म किया। टीम ने इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों को भी हराया था, टीम के इस खास प्रदर्शन का कारण मेंटोर अजय जडेजा भी थे।

आपको बता दें वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा को मेंटोर नियुक्त किया था। इस बीच अजय जडेजा से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर आपको गर्व महसूस होगा। दरअसल मेंटोर के रूप में जडेजा ने बोर्ड से एक भी पैसा नहीं लिया था।

जानें क्यों अजय जडेजा ने मेंटोर के रूप में नहीं लिया एक भी पैसा?

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने हाल ही में खुलासा किया कि अजय जडेजा ने टीम के साथ जुड़ने के लिए एक भी रुपया नहीं लिया था। बोर्ड ने उन्हें कई दफा बोला लेकिन जडेजा ने फीस न लेने का कट्टर फैसला बना लिया था। अजय जडेजा का कहना था कि अगर टीम अच्छा खेलती है तो यही उनका इनाम है।

नसीब खान ने Ariana News को दिए गए इंटरव्यू पर बात करते हुए कहा, ‘हमने कई बार आग्रह किया लेकिन जडेजा ने 2023 वनडे विश्व कप के दौरान अपनी सेवाओं के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कोई पैसा लेने से इनकार कर दिया। उनकी प्रतिक्रिया थी, यदि आप अच्छा खेलते हैं, तो मुझे बस इतना ही पैसा और इनाम चाहिए।’ 

আরো ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

Ranking the 5 Cricketers with the Most Test Double Hundreds (image via getty) most double hundreds in test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों...

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को राहत, Shan Masood की फिटनेस में सुधार

Shan Masood Resumes Batting Practice Ahead of England Test Series (image via X) Shan Masood fitness update: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में...

Hardik Pandya कप्तानी की शर्त के साथ गुजरात टाइटन्स में लौटना चाहते थे, फ्रैंचाइजी ने ठुकराया: रिपोर्ट

Hardik Pandya Seeks GT Return as Captain; Franchise Rejects Condition (image via X) Hardik Pandya Gujarat Titans: खबरों के मुताबिक, स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 सीजन से पहले...

SL vs IND 2026: 3 कारण जिनसे श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारत को हरा सकता है

Srilanka Test Team (Image Credit- Twitter X) SL vs IND 2026: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। दो मैचों की...