Skip to main content

ताजा खबर

ODI से कटा रवींद्र जडेजा का पत्ता, BCCI कर रहा है रिप्लेसमेंट की तलाश, जल्द ही ले सकते हैं इस फॉर्मेट से भी संन्यास

ODI से कटा रवींद्र जडेजा का पत्ता BCCI कर रहा है रिप्लेसमेंट की तलाश जल्द ही ले सकते हैं इस फॉर्मेट से भी संन्यास

Ravindra Jadeja. (Image Source: BCCI/X)

18 जुलाई की शाम को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ। तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में रवींद्र जडेजा का नाम नहीं है, जिसे देखकर फैंस थोड़े हैरान भी हुए। इसके बाद से लगातार इस बात को लेकर बहस हो रही है कि जडेजा को क्यों टीम में नहीं चुना गया है। पिछले 10 सालों से अधिक समय से भारत की वनडे टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।

वहीं अब रवींद्र जडेजा को लेकर कुछ अहम रिपोर्ट्स सामने आ रही है। हेड कोच गौतम गंभीर की कप्तानी में नया मैनेजमेंट आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए स्पिन ऑलराउंडर के लिए भविष्य में रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहा है।जडेजा वनडे क्रिकेट के लिए बीसीसीआई की योजनाओं में नहीं हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मेन इन ब्लू केवल छह वनडे मैच खेलेगा और लक्ष्य इन छह मैचों का उपयोग अक्षर और सुंदर को मैच टाइम देने के लिए करना है।

रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट का तलाश कर रहा है बीसीसीआई

घटनाक्रम से जुड़े करीबी सूत्रों में से एक ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि जडेजा के प्रदर्शन में कुछ भी गलत नहीं है लेकिन प्रबंधन भविष्य के लिए एक टीम बनाना चाहता है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रीलंका में तीन वनडे सहित भारत को सिर्फ छह वनडे मैच खेलने हैं। सेलेक्टर्स अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को अधिक मौके देकर सभी मुकाबलों में उपयोग करना चाहते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ”जडेजा के प्रदर्शन में कुछ भी गलत नहीं है। मैनेजमेंट अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहता है क्योंकि हमें भविष्य के लिए एक टीम बनानी है।” अक्षर वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत की टीम का हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट से पहले चोट के कारण वह बाहर हो गए। तब से, उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सराहनीय काम किया है और टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी थे।

अक्षर ने अब तक 57 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 60 विकेट लिए हैं और 489 रन बनाए हैं। जब वाशिंगटन की बात आती है, तो उनको सफेद गेंद वाले क्रिकेट में अवसर मिलने की उम्मीद होती है। उन्होंने हाल की जिम्बाब्वे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि वह इसी लय को जारी रखेंगे।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...