
Which top 3 team has the most ties/draws in ODI cricket?: भारत और श्रीलंका के बीच 2 अगस्त को प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया पहला वनडे मैच टाई हो गया। इस मैच ड्रा के नतीजे के साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दूसरे शब्दों में कहें तो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच टाई होने वाली टीमों की सूची में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
सबसे हालिया टाई मैच 2 अगस्त, 2024 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ था। 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 47.5 ओवर में 230 रन पर ऑल आउट हो गया, जिससे मैच टाई हो गया। अच्छी शुरुआत के बावजूद, भारत का मध्यक्रम लड़खड़ा गया। भारत ने बिना कोई रन बनाए अपने आखिरी दो विकेट गंवा दिए और इतिहास में अपना 10वां टाई मैच देखा।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस रिकॉर्ड में छोड़ा पीछे
टीम इंडिया ने अब तक 1056 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 559 मैच जीते हैं और 443 मैच हारे हैं। वही, टाई/ड्रा मुकाबलों की बात करें तो उसका आंकड़ा 10 मैचों का है। इसलिए भारत सबसे ज्यादा टाई मैच खेलने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है।
इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट में कुल 1000 मैच खेले हैं और उन्होंने 609 मैच जीते और 348 मैच हारे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के 9 मैच टाई रहे।
अब भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे मैच टाई करके ऑस्ट्रेलिया (9 बार) का रिकॉर्ड तोड़ दिया और दूसरे स्थान पर आ गई। इसके साथ ही टीम इंडिया टाई रिकॉर्ड्स की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचने की कगार पर है।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा टाई/ड्रा करने वाली 3 टीम कौन है?
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज टीम के नाम है। 874 वनडे खेलने वाली वेस्टइंडीज ने 420 मैच जीते हैं और 412 मैच हारे हैं। खास बात यह है कि इस बीच में 11 मैच टाई रहे। इसके जरिए वेस्टइंडीज टीम ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच टाई होने का खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। देखें लिस्ट
भारत- 10 मैच टाई
ऑस्ट्रेलिया- 9 मैच टाई
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

