Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs WI: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में 9 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 से बढ़त

NZ vs WI: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में 9 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 से बढ़त

NZ vs WI (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। तो वहीं, आज 9 नवंबर रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच नेल्सन के सेक्टन ओवल मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मेजबान टीम ने 9 रनों से जीत हासिल कर, टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।

न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, तीसरे टी20 मैच का हाल

मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो मेजबान न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 177 रन बनाए। कीवी टीम के लिए सलामी बल्लेबाज डेवाॅन काॅन्वे ने 56 रनों की पारी खेली, तो टिम राॅबिन्सन ने 23, रचिन रवींद्र ने 26 और डेरिल मिचेल ने 41 रन बनाए।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो मैथ्यू फाॅर्ड व जेसन होल्डर को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड व शमार स्प्रिंगर को एक-एक विकेट मिला।

इसके बाद, जब वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से मिले 178 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 19.5 ओवरों में 168 रनों पर सिमट गई, व उसे मुकाबले में 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कैरेबियाई टीम के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 34 गेंदों में 49 और शमार स्प्रिंगर ने 20 गेंदों में 39 रन बनाकर काफी संघर्ष किया, लेकिन वे अपने नाम को जीत नहीं दिला पाए। बाकी और कोई कैरेबियाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

दूसरी ओर, कीवी टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जैकब डफी व ईश सोढ़ी को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा कायल जैमिंसन, माइकल ब्रेसवेल व मिचेल सेंटनर को एक-एक मिला। खैर, अब पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच 10 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें वेस्टइंडीज टीम वापसी कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...