Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs SL: कुसल परेरा ने ठोका रिकॉर्ड-ब्रेकिंग शतक, तीसरे टी20 में श्रीलंका ने दर्ज की धमाकेदार जीत

NZ vs SL: कुसल परेरा ने ठोका रिकॉर्ड-ब्रेकिंग शतक, तीसरे टी20 में श्रीलंका ने दर्ज की धमाकेदार जीत

NZ vs SL, Kusal Perera (Photo Source: Getty Images)

NZ vs SL, 3rd T20I: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 2 जनवरी को सैक्स्टन ओवल में खेला गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 211 रन ही बना पाई और श्रीलंका ने 7 रन से जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड ने पहले दोनों मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी। तीसरे टी20 मुकाबले के बाद दोनों टीमों के बीच सीरीज 2-1 पर खत्म हुई।

कुसल परेरा ने 44 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। 42 के स्कोर पर दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए थे। पथुम निसांका ने 12 गेंदों में 14 रन और कुसल मेंडिस ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए। इसके बाद अविष्का फर्नांडो भी 17 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।

कप्तान चरिथ असलांका और कुसल परेरा के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। कुसल परेरा ने 46 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 101 रन की पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों में शतक ठोका था। वह श्रीलंका के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

परेरा को उनकी पारी के दौरान 15 और 60 रन के स्कोर पर दो बार जीवनदान भी मिला। फिर अंत में 19वें ओवर की चौथी गेंद पर वह डेरिल मिचेल का शिकार बने। रचिन रवींद्र ने पॉइंट पर एक अच्छा कैच पकड़ा। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, जैकब डफी, जकारी फोल्केस, मिचेल सैंटनर और डेरिल मिचेल ने 1-1 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई न्यूजीलैंड की टीम

श्रीलंका के खिलाफ 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत मिली थी। टिम रॉबिन्सन और रचिन रवींद्र के बीच पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन टीम अंत में 7 रनों से पीछे रह गई। रचिन ने 39 गेंदों में 5 चौके औऱ 4 छक्कों की मदद से 69 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं, डेरिल मिचेल ने 17 गेंदों में 35 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए चरिथ असलांका ने 4 ओवरों में 50 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

আরো ताजा खबर

IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर साफ कहा है कि अगर वे T20 टीम में अपनी जगह पक्की करना...

IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter/X) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पिछले महीने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) द्वारा रिलीज़ किए जाने और उसके बाद आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में हिस्सा न लेने के...

IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20आई श्रृंखला फिलहाल एक-एक की बराबरी पर टिकी हुई है। पहले मुकाबले में जीत...

IND vs SA 2025: ‘अक्षर को नंबर 3 पर भेजना उन्हें भेड़ियों के बीच फेंकने जैसा’ – डेल स्टेन ने भारत की आलोचना की

IND vs SA: Axar Patel (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत की टीम मैनेजमेंट के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है।...