Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X)
New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X)

हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इसके बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (50 रन, 23 गेंद) और ईशान किशन (61 रन, 32 गेंद) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वां टी20 मैच, पहली पारी का हाल

मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 191 रन बनाए। इससे पहले भारत को ओपनिंग जोड़ी ने निराश किया।

संजू सैमसन 4 और अभिषेक शर्मा 1 रन के निजी स्कोर पर जल्दी आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई, जिससे भारत एक मजबूत स्कोर तक पहुंच पाई। अंत में ऑलराउंडर नमन धीर ने 33 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 22 रनों की पारी खेली।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो तेज गेंदबाज एडन मिल्ने को सर्वाधिक 4 विकेट मिले। इसके अलावा नेथन स्मिथ व ब्लेयर टिकनर 2-2 विकेट मिला। खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या न्यूजीलैंड भारत से मिले इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (NZ): टिम साईफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, जैकब डफी, नेथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर

भारत (IND): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

ये भी पढ़ें – ‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...