Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs IND 4th ODI: भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर डालें एक नजर

NZ vs IND 4th ODI: भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर डालें एक नजर

New Zealand vs India, 4th ODI (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच 13 नवंबर, शुक्रवार को बे ओवल, माउंट मौनगानुई में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव देखने को मिले हैं। शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज की जगह रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिला है। तो वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से भी 6 बदलाव देखने को मिले हैं। निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क और मैट हेनरी आज का मैच खेल रहे हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (NZ): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, ​​निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर

भारत (IND): रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह

बे ओवल, माउंट मौनगानुई: पिच रिपोर्ट

माउंट मौनगानुई के बे ओवल की पिच तेज गेंदबाजों को अच्छी पेस, बाउंस और कैरी देने के लिए जानी जाती है। यहां स्पिनरों की भूमिका सीमित रहने की संभावना है, जबकि तेज गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिल सकती है। हालांकि, गेंदबाजों का प्रभाव केवल पहली पारी तक ही सीमित रहेगा, क्योंकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों का दबदबा रहने की उम्मीद है। असल में, शुक्रवार (१३ नवंबर) को टॉस जीतने वाले कप्तान को लक्ष्य का पीछा (चेज) करने का फैसला लेना चाहिए।

NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  126
भारत ने जीते 65
न्यूजीलैंड ने जीते  52
नो रिजल्ट/टाई 08/01
सबसे पहले मैच  14 जून, 1975 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच  19 नवंबर, 2026 (नो रिजल्ट)

ये भी पढ़ें – IND vs NZ 4th ODI: फ्री में कैसे देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा वनडे मैच?

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: ODI सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

NZ vs IND ODI Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज काफी रोमांचक रही। भारतीय टीम ने सीरीज...

AUS vs ENG: दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 135 रनों से रौंदा, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 15 नवंबर, रविवार को एडिलेड ओवल मैदान पर खेला...

“आक्रामकता दिखानी है तो ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से भिड़ो” – भारतीय अंडर-19 टीम के सेलिब्रेशन पर संजय मांजरेकर का तीखा हमला

Sanjay Manjrekar Slams India U19 Team’s Aggressive Celebrations After Asia Cup Final Win Over Pakistan (image via X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने 2026 एसीसी अंडर-19 एशिया...

सचिन तेंदुलकर ने पूरे किए इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू के 37 साल, शेयर की खास तस्वीर

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू को 37 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 15 नवंबर 1989...