Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 3rd T20I Match Preview: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। फिलहाल, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें मैन इन ब्लू ने मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

तो वहीं, अब तीसरा टी20 मैच न्यूजीलैंड और भारत के बीच 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। सीरीज में बने रहने के लिहाज से यह मैच न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाला होगा। टीम इंडिया यह मैच जीतकर टी20 सीरीज को अपने नाम कर सकती है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच से पहले उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए:

NZ vs IND, 3rd T20I मैच डिटेल्स

मैच  न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा टी20, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
वेन्यू हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
तारीख और समय  27 अक्टूबर 2026, भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट)

हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन: पिच रिपोर्ट

न्यूजीलैंड के हेनरी स्टेडियम की पिच एक ड्रॉप-इन पिच (drop-in pitch) है, जो आम तौर पर बल्लेबाजों का सपोर्ट करती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की उम्मीद रहती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों और स्विंग गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मूवमेंट और उछाल मिल सकता है। हवा के के कारण भी यहां तेज गेंदबाजों को स्विंग हासिल करने में मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन आमतौर पर स्पिनर्स के मुकाबले यहां पेसर्स को ज्यादा सफलता मिलती है। आंकड़ों के अनुसार, इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहता है और लगभग 190 के आसपास का स्कोर यहां सुरक्षित माना जाता है।

NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  35
भारत ने जीते 21
न्यूजीलैंड ने जीते  11
नो रिजल्ट/टाई 0
सबसे पहले मैच  16 सितंबर, 2007 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच  24 अक्टूबर, 2026 (भारत ने जीता)

NZ vs IND: संभावित प्लेइंग 11

भारत:

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
भारत

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड:

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
न्यूजीलैंड

फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कायल जैमिंसन, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन

ये भी पढ़ें – क्या IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? थाला ने खुद दिया जबाव 

আরো ताजा खबर

भारत की जीत हासिल करने की कोशिश में दिखी कमी, 1983 वर्ल्ड कप विजेता ने उठाए सवाल

India vs New Zealand 1st Test(Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जिन्हें PBKS को रिटेन करना चाहिए था

IPL 2027: 3 players PBKS (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। श्रेयस...

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले इरफान पठान ने सेंडपेपर गेट विवाद को लेकर फोड़ा बम

Irfan Pathan(Image credit Twitter – X) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जनवरी 2027 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। इस सीरीज से पहले 2018 का सैंडपेपर विवाद एक बार फिर...

23 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Cricket Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला टेस्ट मैच हुआ ड्राॅ, हेनरी निकोल्स ने जीता POTM अवाॅर्ड न्यूजीलैंड और भारत के...