भारत को नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 से 15 नवंबर तक पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी।
टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी विभाग को लेकर काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को देखते हुए पांच तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की तैयारी कर रहा है।
संभावित गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और आकाश दीप के नाम बताए जा रहे हैं। हालांकि, टेस्ट टीम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। आइए जानें उन 3 गेंदबाजों के बारे में जिनपर फैंस की नजर रहेगी:
1.आकिब नबी
![]()
Auqib Nabi (Image credit Twitter – X)
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 60 विकेट हासिल किए और उनका गेंदबाजी औसत सिर्फ 12.56 रहा। नई गेंद से स्विंग कराने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है।
नबी को श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें किसी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला। बेहतर अनुभव हासिल करने के लिए उन्होंने काउंटी क्रिकेट में सरे के साथ भी समय बिताया।
हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे को लेकर आई हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार नबी को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल सकती है और सिराज तथा प्रसिद्ध कृष्णा को उनसे आगे रखा जा सकता है।
पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ठुकराया किंग चार्ल्स से मिलने का बुलावा, क्लेरेंस हाउस में PCB के खिलाफ जताया विरोध
ENG vs SL: इंग्लैंड दौरे के लिए दासुन शनाका की श्रीलंकाई टीम में वापसी, चरित असलंका को टी-20 में मिला मौका
Rohit Sharma का वनडे क्रिकेट से संन्यास? सेलेक्टर्स के रुख से नाराज थे ‘हिटमैन’, फिर भी हुए राजी: रिपोर्ट्स
‘भारत भी तो आयरलैंड से हारा’ – पाकिस्तान क्रिकेट की चौतरफा आलोचनाओं के बीच बोले PCB चीफ मोहसिन नकवी

