Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, इस गेंदबाज की हुई टीम में एंट्री

NZ vs IND: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, इस गेंदबाज की हुई टीम में एंट्री

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी, लंबे समय बाद के बाद न्यूजीलैंड सरजमीं पर खेलती हुई नजर आएगी।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआई ने आज 31 अक्टूबर को इस बारे में जानकारी दी।

नबी भारतीय टीम में पहले तीन वनडे मैचों के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को रिप्लेस करेंगे, जो इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह समय पर रिकवर नहीं हो पाए। इससे पहले नबी न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए चुने गए थे, लेकिन अब वह कीवी टीम के खिलाफ पूरी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे।

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाॅड

पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाॅड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI मैच के लिए), आकिब नबी

चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाॅड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

ये भी पढ़ें – 31 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

আরো ताजा खबर

2 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: ‘न्यूजीलैंड की पिच और कंडीशंस आकिब नबी के मुफीद होंगी’ – अजिंक्य रहाणे ने जताया भरोसा भारत के...

विराट कोहली के घरेलू मैदान पर होने वाले वनडे मैच पर मंडराया खतरा, दूसरी जगह हो सकता है शिफ्ट: रिपोर्ट

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के...

10 टीमें, 94 मैच, जनवरी से शुरुआत – ललित मोदी ने जय शाह से IPL के एक्सपेंशन में मांगी मदद

IPL Founder Lalit Modi Proposes 94-Match Season From January, Seeks Jay Shah’s Help to Expand League (Image Credit- Twitter) आईपीएल के पूर्व चेयरमैन और लीग के फाउंडर ललित मोदी ने...

NZ vs IND 2026: ‘न्यूजीलैंड की पिच और कंडीशंस आकिब नबी के मुफीद होंगी’ – अजिंक्य रहाणे ने जताया भरोसा

Ajinkya Rahane expects Auqib Nabi to excel in NZ vs IND ODIs (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने युवा सीम गेंदबाज आकिब नबी...