
Devon Conway (Image Credit- Twitter X)
भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बता दें अब इंजरी के कारण न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज डेवाॅन काॅन्वे (Devon Conway) भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच से बाहर हो गए हैं।
गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर, बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। लेकिन, इस मैच से एक दिन पहले मैदान पर आयोजित प्रैक्टिस सेशन के दौरान डेवाॅन काॅन्वे फील्डिंग के दौरान खुद को चोटिल कर बैठे।
काॅन्वे के अलावा तेज गेंदबाज मैट हेनरी को भी हल्की समस्या हुई। इसके बाद मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया। लेकिन, चोट की गंभीरता को देखते हुए काॅन्वे को हाॅस्पिटल भर्ती करवाना पड़ा है, जिसके चलते वह टीम इंडिया के खिलाफ फहला वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे। दूसरी ओर, मैट हेनरी के मैच खेलने पर फैसला मैच वाले दिन लिया जाएगा।
मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र पहले ही हो चुके हैं बाहर
बता दें कि डेवाॅन काॅन्वे से पहले चोट के कारण मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र दोनों खिलाड़ी इस सीरीज से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है।
गौरतलब है कि यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में खेलते समय चैपमैन के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। एमआरआई स्कैन के बाद, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पुष्टि की कि इस मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज को पूरी तरह से मैच फिट होने के लिए कुछ और हफ्तों के रिहैबिलिटेशन की जरूरत है, जिसके चलते वे बाइलेटरल सीरीज से बाहर हो गए हैं।
दूसरी ओर, एक प्रमोशनल शूट के दौरान दाहिने कंधे में चोट लगने की वजह से ऑलराउंडर रचिन रवींद्र भी भारत के खिलाफ वनडे सीीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि, वे रिकवर हो रहे हैं, लेकिन मेडिकल स्टाफ का मानना है कि रवींद्र अभी इतने ठीक नहीं हुए हैं कि हाई-इंटेंसिटी वाले व्हाइट-बॉल क्रिकेट में आसानी से थ्रो कर सकें या फील्डिंग कर सकें।
ये भी पढ़ें – ‘द बिग शो’ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा! ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान
NZ vs IND 1st ODI, Weather Report: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मुकाबला? जानिए वेदर रिपोर्ट
3 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 3 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भारत की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना, कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान आया सामने 

