Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs IND: चौथे T20 न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 260 रनों का लक्ष्य, फिलिप्स ने ठोका तूफानी शतक

NZ vs IND: चौथे T20 न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 260 रनों का लक्ष्य, फिलिप्स ने ठोका तूफानी शतक

Glenn Phillips (Image Credit- Twitter X)

ऑकलैंड के एडन पार्क में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 260 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

न्यूजीलैंड बनाम भारत, 5वां T20 मैच, पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टाॅस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 259 रन बनाए।

इससे पहले मैच में न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज विकेटकीपर टिम साइफर्ट 3 रन के निजी स्कोर पर मयंक यादव के खिलाफ कैच आउट हुए, तो फिन एलन ने 31 और डेरिल मिचेल ने 24 रनों का योगदान दिया। लेकिन, इसके बाद इस सीरीज में कमाल की फाॅर्म में बल्लेबाजी करने वाले ग्लेन फिलिप्स ने पहले तो 31 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोकी।

इसके बाद 46 गेंदों में 6 चौके व 9 छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों में कुल 107 रन बनाए और टीम का स्कोर 250 के पार लगाने में मदद की। फिलिप्स को माइकल ब्रेसवेल से भी अच्छा साथ मिला। उन्होंने 4 चौके व 6 छक्कों की मदद से 25 गेंदों में 65 रनों की तेज पारी खेली और फिलिप्स के साथ 5वें विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी कर, टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में मदद की।

तो वहीं, भारत की ओर से मयंक यादव को 3 और अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नीतीश कुमार रेड्डी व अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला। खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या टीम इंडिया इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (NZ): फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मयंक यादव

भारत (IND): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

ये भी पढ़ें – राशिद खान ने T20आई क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...

क्या हैरी ब्रूक से भी खतरनाक हैं अभिषेक शर्मा? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया कौन है सबसे बेहतर

Harry Brook and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन है, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारत के सलामी...

दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों ने किया कमाल, 1989 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

  Ryan Rickelton, Wiaan Mulder (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में रायन रिकेल्टन...