Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG, 3rd Test: Day 1: पहली पारी में लैथम-सैंटनर ने ठोका अर्धशतक, जानें पहले दिन के खेल का पूरा हाल-

NZ vs ENG, Mitchell Santner (Photo Source: Getty Images)

NZ vs ENG, 3rd Test: Day 1: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर से हेमिल्टन में खेला जा रहा है। पहले दिन के अंत तक मेजबान टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 315 रन बना लिए हैं। मिचेल सैंटनर (50*) और विलियम ओरुर्के (0*) नाबाद क्रीज पर मौजूद है। आइए आपको पहले दिन के खेल का सारा हाल बताते हैं-

NZ vs ENG: विल यंग और टॉम लैथम के बीच हुई शतकीय साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत मिली। टॉम लैथम और विल यंग के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई। गस एटकिंसन ने विल यंग को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। विल यंग ने 92 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 42 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान टॉम लैथम 135 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेल मैथ्यू पॉट्स के खिलाफ विकेट गंवा बैठे।

44 के स्कोर पर आउट हुए केन विलियमसन

केन विलियमसन पहली पारी में 87 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 44 रन ही बना पाए। उन्हें मैथ्यू पॉट्स ने आउट कर 185 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। रचिन रवींद्र (18), डेरिल मिचेल (14), टॉम ब्लेंडल (21) और ग्लेन फिलिप्स (5) जैसे खिलाड़ी कुछ खास पारी नहीं खेल पाए।

टिम साउदी ने पूरे किए 98 टेस्ट छक्के

न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी टिम साउदी हैमिल्टन में अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं। पहली पारी में साउदी ने 10 गेंदों में एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 23 रन की पारी खेली। साउदी टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है।

मिचेल सैंटनर ने 54 गेंदों में ठोका शतक

इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में मिचेल सैंटनर ने 54 गेंदों में अर्धशतक ठोका। पहले दिन के अंत तक उन्होंने 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो मैथ्यू पॉट्स और गस एटकिंसन 3-3 विकेट चटका चुके हैं। वहीं ब्रायडन कार्से ने दो विकेट और बेन स्टोक्स ने एक विकेट लिए हैं।

NZ vs ENG, 3rd Test: Day 1: पहले दिन के खेल के बाद फैंस के रिएक्शन-

what an absolutely fantastic way to end the day—a six and a fifty. Truly groundbreaking

#mitchellSantner #NZvsENG pic.twitter.com/FEB9NdPVpE

— ً (@logicalgabbar) December 14, 2024

Another great day of entertaining Test cricket in Hamilton .. 🙌🙌 .. #NZvsENG .. this is the most entertaining era in my opinion .. 👍

— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) December 14, 2024

Mitchell Santner played very good matches and took his team to a respectable score…#NZvsENG pic.twitter.com/WErrALC8rS

— CricTalkWith – Atif (@cricatif) December 14, 2024

STUMPS ON DAY – 1 AT, HAMILTON

NEW ZEALAND 315/9.

NEW ZEALAND LEAD BY 315 RUNS.#ENGvsNZ #NZvsENG #NZvENG #ENGvNZ pic.twitter.com/tbvTER4F6n

— 𝐈 𝐒how 𝐂ricket 🏏🇮🇳 (@IShoCricket24X7) December 14, 2024

WELL PLAYED, MITCHELL SANTNER! 🔥

– Mitchell Santner smashed a 54-ball fifty, remaining unbeaten on 50 and finishing the day in style by hitting a six off the final ball against England in the 3rd Test.#MitchellSantner #NZvsENG #ENGvsNZ #Cricket pic.twitter.com/IqfdeVpiin

— Akaran.A (@Akaran_1) December 14, 2024

Tim Southee hits 98th Six in Test.
Virat Kohli Sixes in Tests =30.#INDvsAUS #INDvAUS
#NZvENG #NZvsENG pic.twitter.com/fqiEd8TO2M

— Silly Point (@point_silli) December 14, 2024

Timothy Grant Southee is here 🖤 #NZvsENG pic.twitter.com/oZhPapdZxu

— #BackTheBLACKCAPS 🇳🇿 (@KW_Fans436) December 14, 2024

Santner hit the last ball of the day for six and reaches his fifty!
NZ 315-9 after day 1#NZvsENG pic.twitter.com/IB1TVzEYMK

— #BackTheBLACKCAPS 🇳🇿 (@KW_Fans436) December 14, 2024

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 59: LSG बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

LSG vs CSK Match Preview (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन के मैच नंबर 59 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर...

केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 57वां मैच, रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में...

चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, इंजरी के कारण जारी IPL 2026 से बाहर हुए जेमी ओवरटन 

Jamie Overton (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।...

14 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: केकेआर को 6 विकेट से हराकर आरसीबी ने प्लेऑफ की ओर बढ़ाए मजबूत कदम जारी आईपीएल के मैच नंबर 57...