Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG, 2nd Test: Day 2: पहली पारी में 125 पर सिमटी न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ने बनाई 533 रनों की बढ़त

NZ vs ENG, 2nd Test: Day 2: पहली पारी में 125 पर सिमटी न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ने बनाई 533 रनों की बढ़त

NZ vs ENG, Ben Duckett & Jacob Bethell (Photo Source: Getty Images)

NZ vs ENG, 2nd Test: Day 2: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन इंग्लैंड पहली पारी में 280 पर ऑलआउट हो गई थी। मेजबान की शुरुआत भी पहली पारी में कुछ खास नहीं रही, न्यूजीलैंड ने दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए थे।

खेल के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी मात्र 125 रनों पर सिमट गई। दिन के अंत तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं, टीम 533 रन से आगे चल रही है।

पहली पारी में फ्लॉप रही न्यूजीलैंड की टीम

खेल के पहले दिन के खत्म होने के बाद विलियम ओरूर्क (0) और विकेटकीपर टाॅम ब्लडेंल (7*) नाबाद थे। दूसरे दिन की शुरुआत में ही ब्रायडन कार्स ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद गस एटकिंसन ने नाथन स्मिथ (14), मैट हेनरी (0) और टिम साउदी (0) को आउट कर हैट्रिक पूरा किया।

NZ vs ENG, 2nd Test: पहली पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के स्कोर पर डालें नजर-

टॉम लैथम- 17 (32) बेन स्टोक्स के खिलाफ आउट
डेवोन कॉनवे- 11 (27) गस एटकिंसन के खिलाफ आउट
केन विलियमसन- 37 (56) ब्रायडन कार्स के खिलाफ आउट
रचिन रवींद्र- 3 (10) क्रिस वोक्स के खिलाफ आउट
डेरिल मिचेल- 6 (12) ब्रायडन कार्स के खिलाफ आउट
विलियम ओरूर्क- 0 (26) ब्रायडन कार्स के खिलाफ आउट
टॉम ब्लंडेल- 16 (20) ब्रायडन कार्स के खिलाफ आउट
ग्लेन फिलिप्स- 16* (16)
नाथन स्मिथ- 14 (12) गस एटकिंसन के खिलाफ आउट
मैट हेनरी- 0 (1) गस एटकिंसन के खिलाफ आउट
टिम साउदी- 0 (1) गस एटकिंसन के खिलाफ आउट

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में गस एटकिंसन ने 8.5 ओवरों में 31 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, ब्रायडन कार्स ने भी 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इनके अलावा क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

शतक से चूके जैकब बैथेल

इंग्लैंड को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। दूसरे ही ओवर में जैक क्रॉली (8) मैट हेनरी के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। इसके बाद बेन डकेट और जैकब बैथेल के बीच दूसरे विकेट के लिए 187 रनों की साझेदारी हुई। बेन डकेट ने 112 गेंदों में 92 रन और जैकब बैथेल ने 118 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाज शतक से चूक गए।

पहली पारी में शतक जडने वाले हैरी ब्रूक ने दूसरी पारी में 61 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। वह ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ आउट हुए। कप्तान बेन स्टोक्स और जो रूट के बीच छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हो चुकी है। जो रूट (73*) और बेन स्टोक्स (35*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

NZ vs ENG: यहां देखें दूसरे दिन के खेल के बाद फैंस के रिएक्शन-

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...