Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG 2024: पहले टेस्ट में स्लो ओवर रेट के चलते मैच रेफरी ने दोनों टीमों पर ठोका भारी जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर 

New Zealand vs England (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला गया था। बता दें कि इस मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मैच रेफरी डेविड बून ने दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया है।

दोनों टीमें तय समय में अपने कोटे के पूरे ओवर नहीं फेंक पाई थी, जिसकी वजह से मैच रेफरी ने यह कदम उठाया। जुर्माने के तौर पर दोनों टीमों पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना, और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पाॅइंट्स टेबल में से तीन अंक दोनों टीमों के काटे गए हैं।

तो वहीं स्लो ओवर रेट को लेकर आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों को उनकी टीम द्वारा आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इसके अलावा, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलने की स्थिति के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, एक टीम को प्रत्येक ओवर कम के लिए एक अंक की पेनल्टी दी जाती है।

इसके अलावा इस पेनल्टी को दोनों कप्तानों ने स्वीकार कर लिया है। इस वजह से किसी तरह की औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है। दोनों टीमों पर यह चार्च मैदानी अंपायर अहसान रजा, रॉड टकर, तीसरे अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और चौथे अंपायर किम कॉटन ने लगाए।

इंग्लैंड ने मेजबान पर बनाई 1-0 की बढ़त

दूसरी ओर, इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने मेजबान न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर, तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से वेलिंगटन के बासिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से स्पिन की मददगार पिच के चलते मिचेल सेंटनर को खेलने का मौका मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को मिलेगी 131 करोड़ रुपये की बम्पर राशि, BCCI ने किया ऐलान

BCCI announces INR 131 crore reward for Team India after T20 World Cup 2026 win (image via getty) बीसीसीआई ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में जीत के बाद...

10 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026: ‘कुलदीप यादव किसी भी दूसरी टी20 टीम में शामिल हो सकते थे’ – स्टीवन फिन ने जीत के बाद...