Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG, 1st Test: Day 3: मजबूत स्थिति में इंग्लैंड, दिन के अंत तक दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने गंवाए 6 विकेट

NZ vs ENG (Photo Source: Getty Images)

NZ vs ENG, 1st Test: Day 3: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 28 नवंबर से हेगले ओवल में खेला जा रहा है। मेजबान न्यूजीलैंड पहली पारी में 348 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। दूसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड ने पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए थे।

खेल के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी में 499 रनों पर सिमटी। न्यूजीलैंड ने दिन के अंत तक 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं, टीम 4 रनों से आगे हैं। डेरिल मिचेल (31*) और नाथन स्मिथ (1*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

दोहरे शतक से चूके हैरी ब्रूक

दूसरे दिन के खेल के बाद हैरी ब्रूक 132 और कप्तान बेन स्टोक्स 37 पर नाबाद थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी हुई। ब्रूक मैट हेनरी के खिलाफ आउट हुए और 381 के स्कोर पर इंग्लैंड को छठा झटका लगा था। हैरी ब्रूक ने 197 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 171 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान बेन स्टोक्स ने 146 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 80 रन की पारी खेली। इनके अलावा, गस एटकिंसन ने 36 गेंदों में 48 और ब्रायडन कार्से ने 24 गेंदों में 33* रन की नाबाद पारी खेली।

NZ vs ENG, 1st Test: पहली पारी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के स्कोर पर डालें नजर-

जैक क्रॉली- 9 (12) मैट हेनरी के खिलाफ आउट
बेन डकेट- 46 (62) विलियम ओ’रुर्के के खिलाफ आउट
जैकब बैथेल- 10 (34) नाथन स्मिथ के खिलाफ आउट
जो रूट- 0 (4) नाथन स्मिथ के खिलाफ आउट
हैरी ब्रूक- 171 (197) मैट हेनरी के खिलाफ आउट
ओली पोप- 77 (98) टिम साउदी के खिलाफ आउट
बेन स्टोक्स- 80 (146) मैट हेनरी के खिलाफ आउट
क्रिस वोक्स- 1 (2) टिम साउदी के खिलाफ आउट
गस एटकिंसन- 48 (36) नाथन स्मिथ के खिलाफ आउट
ब्रायडन कार्से- 33* (24)
शोएब बशीर- 5 (9) मैट हेनरी के खिलाफ आउट

इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में मैट हेनरी ने 23 ओवरों में 84 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। नाथन स्मिथ ने 26 ओवर में 141 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, टिम साउदी के नाम दो और विलियम ओ’रुर्के के नाम एक विकेट शामिल रहा।

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को मिली खराब शुरुआत

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। कप्तान टॉम लैथम (1) क्रिस वोक्स और डेवोन कॉनवे (8) ब्रायडन कार्से के खिलाफ आउट हुए। रचिन रवींद्र एक अच्छी पारी की ओर बढ़ रहे थे लेकिन फिर 20वें ओवर में ब्रायडन कार्से ने उन्हें आउट कर 64 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया।

केन विलियमसन ने खेली अर्धशतकीय पारी

केन विलियमसन ने दूसरी पारी में भी शानदार फॉर्म बरकरार रखा। उन्होंने 86 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली। वह क्रिस वोक्स के खिलाफ LBW आउट हुए। विलियमसन ने अपनी पारी के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल की, वह न्यूजीलैंड के लिए 9000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

दूसरे दिन के अंत तक क्रिस वोक्स और ब्रायडन कार्से ने चटकाए 3-3 विकेट

केन विलियमसन के आउट होने के बाद टॉम ब्लंडेल गोल्डन डक और ग्लेन फिलिप्स 19 रन बनाकर आउट हुए। दिन के अंत तक क्रिस वोक्स 13 ओवरों में 39 रन देकर तीन और ब्रायडन कार्से 12 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट चटका चुके हैं।

NZ vs ENG: तीसरे दिन के खेल के बाद फैंस के रिएक्शन-

Another dominating day for England as New Zealand take a slim lead.#NZvsENG

— AB Yadav (@ABYadav_7) November 30, 2024

Brydon Carse should be a permanent name in England’s Test and ODI playing regardless of the pitch and conditions.#NZvsENG

— Delhi Capitals Fan (@pantiyerfc) November 30, 2024

NZ vs ENG 1st Test Day 3:
England bundled out for 499 after Harry Brook’s 171. Besides Ben Stokes scored 80 while Matt Henry picks 4wkts. New-Zealand 155/6 at stumps with a lead of 4 runs. Kane Williamson scored 61 while Chris Woakes & Brydon Carse picks 3wkts each.#NZvsENG

— Sports Geeez (@Sportsgeeez) November 30, 2024

Big scores from Harry Brook and Ben Stokes 💯 @englandcricket #HarryBrook #BenStokes #NZvsENG #Cricket pic.twitter.com/BXmtgeUlm4

— the_cricket_web (@the_cricket_web) November 30, 2024

Fastest to 9000 Test runs (by inns)

172 – Sangakkara 🇱🇰
174 – SteveSmith 🇦🇺

-Kane Williamson became the 8th fastest to 9K Test runs (182 inns)#NZvsENG pic.twitter.com/LNZWURLYi9

— Anwar Khan (@AnwarKhanKorai) November 30, 2024

A fantastic knock of 171 came to an end. Well played Harry Brook. #NZvsENG #ENGvNZL #CricketTwitter #WasayHabib pic.twitter.com/lT0J2EdOH6

— Wasay Habib (@wwasay) November 29, 2024

আরো ताजा खबर

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए सौरव गांगुली, सचिन ने खास अंदाज में दी बधाई

Sachin Tendulkar Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने लंबे समय के साथी और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईसीसी हॉल...

‘हर गेंदबाज अब उन्हें टारगेट करेगा’- वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल कमजोरी पर पार्थिव पटेल ने चेताया

Parthiv Patel’s Stern Warning to Young Opener Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को एक अहम चेतावनी दी है। उन्होंने...

‘बिना खेले वापस नहीं लौटना चाहता’ – टीम इंडिया में चुने जाने पर प्रभसिमरन सिंह ने युवराज और रिकी पोंटिंग को दिया कामयाबी का श्रेय

Prabhsimran Singh Opens Up on India Selection (image via X) पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को हाल ही में जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम...

अभिषेक शर्मा पर्सनैलिटी राइट्स मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन! जारी किया समन

Delhi HC Issues Summons in Cricketer Abhishek Sharma’s Personality Rights Lawsuit (image via X) दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार (9 जुलाई) को कहा कि वह क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की पर्सनैलिटी...