Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG: 100 छक्कों की हैरतअंगेज उपलब्धि को अपने नाम करने से चूके टिम साउथी, तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मांगी सभी फैंस से माफी

NZ vs ENG: 100 छक्कों की हैरतअंगेज उपलब्धि को अपने नाम करने से चूके टिम साउथी, तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मांगी सभी फैंस से माफी

Tim Southee

इस समय न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच हैमिल्टन के Seddon Park में तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। खेल के तीसरे दिन के खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 18 रन बना लिए हैं। उन्हें अभी भी इस मैच को जीतने के लिए 640 रन की और जरूरत है।

इस मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों के रिकॉर्ड को अपने नाम करने में नाकाम रहे। बता दें कि, टिम साउथी ने टेस्ट क्रिकेट में 98 छक्के मार दिए हैं और उन्हें इस उपलब्धि को अपने नाम करने के लिए सिर्फ दो छक्कों की और जरूरत थी। हालांकि न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में टिम साउथी सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। यह उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच है और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वो चौथे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

न्यूजीलैंड की ओर से ब्रैंडन मैकुलम (107 छक्कों) के बाद टिम साउथी टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा कि, ‘यह बहुत ही अलग सोच थी। कभी भी बल्लेबाजी करते समय इतना दबाव महसूस नहीं हुआ लेकिन यह सच में बहुत ही मजेदार समय था। सभी खिलाड़ियों के लिए यह दो दिन बहुत ही शानदार थे। ब्रेंडन मैकुलम ने भी कुछ कहा था लेकिन मैं उसे सही से सुन नहीं पाया।

न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा ही खास बात रही है। यह मेरी जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। सब हासिल करके बहुत ही सम्मानित महसूस हो रहा है। सॉरी कि मैं मैंने सबको निराश किया और 100 टेस्ट छक्के नहीं मार पाया।’

तीसरे दिन का खेल रहा मेजबान के नाम

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 347 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड 143 रन पर ऑलआउट हो गया। जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 453 रन बनाए। मेजबान की ओर से अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन ने 156 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की दूसरी पारी में जैकब बेथेल 9* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि जो रूट ने अपना खाता नहीं खोला है। खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

আরো ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...