Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG: ये इंसान है या सुपरमैन, ग्लेन फिलिप्स ने एक बार फिर लपका हैरतअंगेज कैच

New Zealand vs England, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

New Zealand vs England, 1st Test: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में एक बार फिर से ग्लेन फिलिप्स ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग के जरिए, क्रिकेटिंग वर्ल्ड को एक बार फिर हैरान कर दिया है।

बता दें कि पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन फिलिप्स ने इंग्लैंड की पहली पारी के 53वें ओवर की दूसरी गेंद पर पाॅइंट की ओर बेहतरीन कैच लपका है। टिम साउदी द्वारा फेंकी गई इस गेंद पर 77 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे ओली पोप ऑफ साउड की ओर एक शाॅट खेलते हैं।

लेकिन इस दौरान मुस्तैद ग्लेन फिलिप्स अपनी दाईं ओर हवा में डाइव लगाते हुए एक बेहतरीन कैच लपकते हैं। तो वहीं जैसे ही फिलिप्स ने यह कैच लपका, तो उसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें ग्लेन फिलिप्स द्वारा लपका गया ये शानदार कैच

Glenn Phillips adds another unbelievable catch to his career resume! The 151-run Brook-Pope (77) partnership is broken. Watch LIVE in NZ on TVNZ DUKE and TVNZ+ #ENGvNZ pic.twitter.com/6qmSCdpa8u

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 29, 2024

इंग्लैंड न्यूजीलैंड से 29 रनों से पीछे

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो दूसरे दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 74 ओवर बाद पांच विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय हैरी ब्रूक 132* और बेन स्टोक्स 37* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

हालांकि, सलामी बल्लेबाज जैक क्राॅली और पूर्व कप्तान जो रूट आज खाता भी नहीं खोल पाए। इसके अलावा बेन डकेट ने 46 और जैकब बैथल ने 10 रनों की पारी खेली, तो विकेटकीपर ओली पोप ने 77 रनों की पारी खेली। दिन की समाप्ति के बाद इंग्लैंड न्यूजीलैंड से पहली पारी के आधार पर सिर्फ 29 रनों से पीछे है।

तो वहीं इससे पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 91 ओवर में 348 रन बनाए। टीम के लिए अनुभवी केन विलियमसन ने 93 तो ग्लेन फिलिप्स ने 58* रनों की पारी खेली। इसके अलावा टाॅम लाथम ने 47 और रचिन रविंद्र ने 34 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 16 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के बीच पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, स्पोर्ट प्रजेंटर मयंती लैंगर के साथ एक पाॅडकास्ट करते हुए नजर आए...

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में बड़ा हादसा, सिर में चोट लगने के बाद स्ट्रेचर पर बाहर गए हसन अली

Hasan Ali (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक डराने वाला हादसा देखने को मिला।...

पूर्व दिग्गज आर अश्विन ने टेस्ट में नंबर 3 के लिए देवदत्त पडिक्कल का समर्थन किया, पढ़ें बड़ी खबर

Devdutt Padikkal (Image Credit- Twitter X) भारत और जारी आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे देवदत्त पडिक्कल की पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन जमकर तारीफ...

IPL 2026, Match 61: PBKS बनाम RCB मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 61वां मैच पंजाब किंग्स और मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रविवार 17 मई को...