Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG: पहले टेस्ट मैच के दौरान कैमरे की हुई बड़ी चोरी, यहां जाने क्या है पूरा मामला

NZ vs ENG (Photo Source: Getty Images)

इस समय न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 155 रन बना लिए हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चार रन की बढ़त बना ली है।

हालांकि हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च में टॉकस्पोर्ट के कमेंट्री बॉक्स से कैमरा उपकरण चोरी होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रात में हुआ।

प्रस्तोता जॉन नॉर्मन और साथी कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीव हार्मिसन ने इस खबर को सार्वजनिक करने के लिए अपने संगठन के सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने प्रसारण में देरी का कारण बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आमतौर पर यूट्यूब पर जो प्रसारण होता है, वह केवल ऑडियो में होगा और चित्रों में नहीं।

नॉर्मन ने कहा कि, ‘हमने ब्रेक-इन किया है। हमने अपने कैमरे खो दिए हैं और आज हम टॉक सपोर्ट क्रिकेट यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारण नहीं कर पाएंगे। ऑडियो होगा लेकिन कोई तस्वीर नहीं होगी। न्यूजीलैंड में हमारा हफ्ता काफी अच्छा गया था लेकिन इस समय हम लोग बुरी खबर से जागे हैं।’

यह रही वीडियो:

Not the news we wanted to bring you ahead of Day 3 at Hagley Oval

🎙️ @FulhamJon & @Harmy611 report

Hear #NZvENG live & exclusive on @talkSPORT2 & the talkSPORT Cricket YouTube Channel

📻 Listen 👉 https://t.co/giS0Yf685T
📺 Watch 👉 https://t.co/89cxbZDC8j pic.twitter.com/mjuiMwWHBT

— talkSPORT Cricket (@Cricket_TS) November 29, 2024

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीव हार्मिसन ने कहा कि, ‘हम लोग इस सुबह यहां आए थे और फील्ड पर चल रहे थे। काफी बुरा लग रहा है कि हमारे साथ ऐसा हुआ है। यह बात बहुत ही गलत है।’

मैच की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 348 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड 499 रन पर ऑलआउट हो गया। इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इस मैच में पकड़ बनाई हुई है। अगर न्यूजीलैंड को यह मैच जीतना है तो उन्हें खेल के चौथे दिन एक महत्वपूर्ण और बड़ी साझेदारी करनी होगी।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए लंदन जल्दी पहुंचेंगे रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए लंदन जल्दी पहुंचेंगे। गौरतलब...

‘मैं कड़वे लोगों से नहीं मिलना चाहता’ – योगराज सिंह के आरोपों पर कपिल देव का बड़ा बयान

Kapil Dev Finally Responds To Yograj Singh’s Controversial Remarks (image via X) 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान ने अपने पुराने साथी और बचपन के दोस्त योगराज सिंह...

SM Trends: 9 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने अपने खेल में...

‘स्पिन के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज को इतना संघर्ष करते देख हैरानी हुई’ तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर चिंता जताई है। उनका मानना...