Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG: टिम साउदी को दिया इंग्लिश खिलाड़ियों ने शानदार तोहफा, गार्ड ऑफ़ ऑनर से दिग्गज खिलाड़ी को दिया फेयरवेल

Tim Southee (Pic Source-X)

आज यानी 14 दिसंबर से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच की शुरुआत हैमिल्टन के Seddon Park में हो गई है। खेल के पहले दिन के खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 315 रन बनाए। पहले दिन के खेल के खत्म होने तक मिचेल सैंटनर 50* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

बता दें कि, यह न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी का अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मुकाबला है। टिम साउदी का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही जबरदस्त रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। टिम साउदी के फेयरवेल मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उन्हें शानदार तोहफा दिया।

जैसे ही टिम साउदी बल्लेबाजी करने उतरे वैसे ही इंग्लिश खिलाड़ियों को उनको गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए देखा गया। टिम साउदी भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों के इस रवैया से काफी खुश नजर आए।

पहले दिन का खेल रहा मेजबान के नाम

तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मेजबान की ओर से कप्तान टॉम लाथम ने 63 रन बनाए जबकि विल यंग ने 42 रनों का योगदान दिया। अनुभवी बल्लेबाज ने 9 चौकों की मदद से 44 रन बनाए। रचिन रवींद्र ने 18 रन की पारी खेली जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल 21 रन बनाकर आउट हो गए।

टिम साउदी की बात की जाए तो उन्होंने अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच की पहली पारी में 10 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 23 रनों की तूफानी पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से अभी तक मैथ्यू पॉट्स और ग्स एटकिनसन ने तीन-तीन विकेट झटक लिए हैं। खेल का दूसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। फिलहाल तीन मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है। इस तीसरे टेस्ट मैच को मेजबान न्यूजीलैंड अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। वो यह मैच जीतकर टिम साउदी को शानदार तोहफा देना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

CSK के लिए एमएस धोनी की 3 सबसे यादगार और मैच जिताऊ पारियां

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच...

7 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का...

ZIM vs IND: वो 3 बदकिस्मत खिलाड़ी जिन्हें टीम इंडिया में नहीं मिली जगह

T20I squad vs Zimbabwe(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया...

क्रिकेट जगत में शोक की लहर! इस तेज गेंदबाज के निधन से पसरा मातम

Former Afghanistan pacer Shapoor Zadran passes away after prolonged illness (image via getty) अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 7 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में निधन हो...