Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए की प्लेइंग XI की घोषणा, मैथ्यू पाॅट्स को रिप्लेस करेंगे क्रिस वोक्स 

NZ vs ENG 3rd Test Match (Image Credit- Twitter X)

NZ vs ENG 3rd Test Match: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं।

तो वहीं अब दोनों टीमों इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर, शनिवार से सेडन पार्क, हैमिल्टन में खेलने वाली है। दूसरी ओर, इस मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड क्रिकेट ने टीम की घोषणा को लेकर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की है।

इंग्लैंड मैनेजमेंट ने दूसरे टेस्ट की मैच विनिंग टीम को ही एक बदलाव के साथ खिलाने का फैसला किया है। तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को मैथ्यू पाॅट्स रिप्लेस करने वाले हैं।

देखें इंग्लैंड क्रिकेट की यह पोस्ट

One change in Hamilton 🔄

⬅️ @ChrisWoakes
➡️ @MattyJPotts

Pushing for a clean sweep in NZ 💪#EnglandCricket | @IGcom pic.twitter.com/WyFrTgRfMp

— England Cricket (@englandcricket) December 13, 2024

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैक क्राॅली, बेन डकेट, जैकब बैथल, जो रूट, हैरी ब्रूक, ओली पोप, बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, ब्रायडन कर्स, मैथ्यू पाॅट्स, शोएब बशीर।

इंग्लैंड की नजर क्लीन स्वीप पर

दूसरी ओर, आपको इस सीरीज के बारे में बताएं तो सीरीज के अभी तक दो मैच खेले जा चुके हैं। इन दोनों ही मैचों में इंग्लैंड ने मेजबान न्यूजीलैंड पर जीत हासिल की है। हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की, तो इसके बाद बासिन रिजर्व वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 323 रनों से जीत हासिल की।

तो वहीं जब इंग्लैंड क्रिकेट टीम सेडन पार्क, हैमिल्टन में तीसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी तो उसकी नजर टेस्ट सीरीज में कीवी टीम का 3-0 से सफाया करने पर होंगी। अगर मेजबान न्यूजीलैंड को इस टेस्ट सीरीज में अपनी साख बचानी है, तो उसे इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 59: LSG बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल के जारी 19वें सीजन के मैच नंबर 59 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 57वां मैच, रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में...

चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, इंजरी के कारण जारी IPL 2026 से बाहर हुए जेमी ओवरटन 

Jamie Overton (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।...

14 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: केकेआर को 6 विकेट से हराकर आरसीबी ने प्लेऑफ की ओर बढ़ाए मजबूत कदम जारी आईपीएल के मैच नंबर 57...