Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड ने 423 रनों के अंतर से जीता तीसरा टेस्ट, लेकिन सीरीज हुआ इंग्लैंड के नाम

NZ vs ENG न्यूजीलैंड ने 423 रनों के अंतर से जीता तीसरा टेस्ट लेकिन सीरीज हुआ इंग्लैंड के नाम
NZ vs ENG (Photo Source: X)न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त हो गई है। सीरीज का आखिरी मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड ने 423 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम की। हालांकि, आखिरी मैच हारने के बावजूद भी ये सीरीज इंग्लैंड के नाम हुई, क्योंकि पहले दो मैच इंग्लैंड ने ही जीते थे। इस तरह ये सीरीज 2-1 से इंग्लैंड के नाम रही। ये मैच टिम साउदी का आखिरी टेस्ट मैच था। इस मुकाबले में उन्होंने 2 विकेट निकाले।

न्यूजीलैंड ने दूसरी बार 423 रन से टेस्ट मैच जीता है। रनों के हिसाब से ये न्यूजीलैंड के लिए संयुक्त रूप से ये सबसे बड़ी जीत है। सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला, जबकि मिचेल सैंटनर को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

NZ vs ENG: कुछ ऐसा रहा तीसरे टेस्ट मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 347 रन बनाए थे। मिचेल सैंटनर के 76, टॉम लैथम के 63 और केन विलियमसन की 44 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड के लिए 4 विकेट मैथ्यू पॉट्स ने लिए। इसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाजी आई और टीम 143 रन पर ढेर हो गई।

मैट हेनरी ने 4 विकेट और विल ओराउर्की और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट अपने नाम किए थे। कोई भी इंग्लिश प्लेयर इस पारी में 40 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। न्यूजीलैंड ने 204 रनों की बढ़त के बावजूद इंग्लैंड को फॉलोऑन भी नहीं दिया, जो कि अपने आप में एक चौंकाने वाला फैसला था।

न्यूजीलैंड की टीम जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी। केन विलियमसन ने दमदार शतक जड़ा। वे 156 रन बनाकर आउट हुए। 60-60 रन विल यंग और डेरिल मिचेल ने बनाए। 49 रन सैंटनर ने बनाए और 44-44 रन की पारी रचिन रविंद्र और टॉम ब्लंडेल ने खेली। न्यूजीलैंड ने इस पारी में कुल 453 रन बनाए।

इस तरह से इंग्लैंड के सामने 658 रनों का विशाल लक्ष्य था। इसके जवाब में इंग्लिश टीम 234 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह कीवी टीम को 423 रनों के अंतर से जीत मिली। इंग्लैंड के लिए इस पारी में 76 रन जैकब बेथेल ने बनाए और 54 रन जो रूट बनाने में सफल हुए। न्यूजीलैंड के लिए 4 विकेट मिचेल सैंटनर को मिले।

আরো ताजा खबर

PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा 

PSL (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है, जो गुरुवार,...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2026: top 3 CSK batters to watch out for (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने सालों में कंसिस्टेंसी, एक्सपीरियंस और बड़े मैचों के टेम्परामेंट के लिए नाम...

IPL 2026: आगामी सीजन में KKR के ये 3 बल्लेबाज मचा सकते हैं धमाल

IPL 2026 Kolkata Knight Riders (Image credit Twitter – X) IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा फैसला लेते हुए आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया और...

‘भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप से बाहर हो गए हैं पंत’ – CSK के पूर्व बल्लेबाज ने LSG कप्तान पर दिया बड़ा बयान

Rishabh Pant (image via getty) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का मानना ​​है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप में अपनी जगह खो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा...